विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi PDF Hindi

विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi Hindi PDF Download

Free download PDF of विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi Hindi using the direct link provided at the bottom of the PDF description.

DMCA / REPORT COPYRIGHT

विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi Hindi - Description

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप विवाह पंचमी पूजा विधि / Vivah Panchami Puja Vidhi PDF प्राप्त कर सकते हैं। विवाह पंचमी के पर्व को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को उन लोगों के लिए बेहद शुभ माना जाता है जिनके विवाह में किसी तरह की अड़चनें आ रही हों। ऐसे लोगों को विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता का व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करनी चाहिए।
इससे विवाह में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, यदि विवाहित लोग इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ रखें तो उनके वैवाहिक जीवन में आने वाली सारी समस्याएं धीरे धीरे समाप्त हो जाती हैं। यदि विवाह पंचमी के दिन घर में रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो घर में सुख शांति बनी रहती है।

विवाह पंचमी की पूजा विधि | Vivah Panchami Ki Pujan Vidhi

  • सबसे पहले स्नान के बाद प्रभु श्रीराम और माता सीता को स्मरण करके मन में व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद एक चौकी पर गंगाजल छिड़ककर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
  • भगवान राम को पीले वस्त्र व माता सीता को लाल वस्त्र पहनाएं।
  • इसके बाद रोली, अक्षत, पुष्प, धूप और दीप आदि से उनका पूजन करें।
  • प्रसाद चढ़ाएं और विवाह पंचमी की कथा पढ़ें।
  • इसके बाद ‘ओम् जानकी वल्लभाय नमः’ मंत्र की 1, 5, 7 या 11 मालाएं करें।
  • इसके बाद प्रेमपूर्वक आरती करें।
  • पूजन के बाद अपने जीवन में आए संकटों को दूर करने की प्रार्थना करें।
  • इसके बाद पूरे घर को प्रसाद खिलाएं।

विवाह पंचमी का महत्व / Significance of Vivah Panchami

भगवान राम और सीता जी के विवाह उत्सव के रूप में विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्री राम, माता सीता का विधि-विधान के साथ पूजन करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजन अनुष्ठान करने से विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। विवाह पंचमी पर खासतौर पर अयोध्या और नेपाल में विशेष आयोजन किए जाते हैं और भव्य रूप से विवाह पंचमी का उत्सव मनाया जाता है।
You can download Vivah Panchami Puja Vidhi PDF by clicking on the following download button.

Download विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi PDF using below link

REPORT THISIf the download link of विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If विवाह पंचमी पूजा विधि | Vivah Panchami Puja Vidhi is a copyright material Report This by sending a mail at [email protected]. We will not be providing the file or link of a reported PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *