Uttar Pradesh Budget 2023 PDF Summary
दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Uttar Pradesh Budget 2023 PDF in Hindi जिसके माध्यम से आप बड़ी आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को साल 2022-23 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में निवेश बढ़ा है और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। राज्य के विकास दर में वृद्धि हुई है। बेरोजगारी दर घटकर 4.2 प्रतिशत हुई। इस आर्टिकल में हमने UP Budget 2023 PDF in Hindi को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया है।
योगी सरकार 2.0 के इस दूसरे बजट में किसान, युवाओं, महिलाओं, गरीबों को साधने के साथ-साथ एक्सप्रेसवे जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिये राज्य का बजट पेश किया गया। बजट में मूलभूत अवसंरचना के विकास पर ध्यान केन्द्रित किये जाने के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं का भी खास ख्याल रखा गया है।
Uttar Pradesh Budget 2023 PDF in Hindi – Highlights
- दो नए लिंक एक्सप्रेसवे यानी झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 235 करोड़ रुपये आवंटित।
- सामान्य वर्ग की बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 करोड़ रुपये, जबकि ओबीसी कन्याओं के विवाह के लिए 150 करोड़ रुपये।
- ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के लिए 83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।
- निराश्रित विधवाओं को सहायता प्रदान करने के लिए 4032 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. प्रदेश में वर्तमान में लगभग 32.62 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की जा रही है।
- मेरठ से प्रयागराज तक नए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 36,230 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
- 14 नए मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 2491 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के साथ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के लिए 200 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
- फार्मा पार्कों के लिए 25 करोड़ रुपये, यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये और नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए 26 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
- नई सड़कों और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 21,159 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, जबकि मौजूदा लोगों के रखरखाव के लिए 6209 करोड़ रुपये।
- 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के जन लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार निजी नलकूपों को बिजली दरों में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
UP Budget 2023 PDF in Hindi
नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके Uttar Pradesh Budget 2023 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।