तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti PDF in Hindi

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti Hindi PDF Download

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti in Hindi for free using the download button.

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti Hindi PDF Summary

नमस्कार पाठकों, इस लेख के द्वारा आप तुलसी माता की आरती / Tulsi Mata Ki Aarti PDF प्राप्त कर सकते हैं। सनातन हिंदी धर्म में तुलसी के वृक्ष को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के वृक्ष में दैवीय गुड़ होते हैं, जिनके प्रभाव से व्यक्ति के स्वाथ्य में अद्भुत परिवर्तन आता है।
तुलसी को हिन्दू धर्म में तुलसी माता के रूप में पूजा जाता है। यहां हमने अपने पाठकों के लिए तुलसी माता की आरती दी है। यह माता तुलसी की सर्वाधिक प्रचलित आरतियों में से एक है। तुलसी माता की यह आरती आपको नित्य तुलसी माता के समक्ष देशी घी का दीपक लगाकर अवश्य करनी चाहिए।

तुलसी माता जी की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics PDF

जय जय तुलसी माता, सबकी सुखदाता वर माता।

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर,

रुज से रक्षा करके भव त्राता।

जय जय तुलसी माता।

बहु पुत्री है श्यामा, सूर वल्ली है ग्राम्या,

विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।

जय जय तुलसी माता।

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित,

पतित जनों की तारिणि, तुम हो विख्याता।

जय जय तुलसी माता।

लेकर जन्म बिजन में आई दिव्य भवन में,

मानव लोक तुम्हीं से सुख सम्पत्ति पाता।

जय जय तुलसी माता।

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वर्ण सुकुमारी,

प्रेम अजब है श्री हरि का तुम से नाता।

जय जय तुलसी माता।

तुलसी पूजन मंत्र | Tulsi Puja Mantra

तुलसी के पत्ते तोड़ते समय बोलने के मंत्र

ॐ सुभद्राय नमः

ॐ सुप्रभाय नमः

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी,

नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।

तुलसी को जल देने का मंत्र

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी

आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी स्तुति का मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

You may also like:

तुलसी विवाह कथा | Tulsi Vivah Katha in Hindi
Tulsidas Ramayana
तुलसी चालीसा (अर्थ सहित) | Tulsi Mata Chalisa in Hindi
Tulsi Ram Charit Manas in Telugu

You can download Tulsi Mata Ki Aarti PDF in Hindi by clicking on the following download button.

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti pdf

तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If तुलसी माता की आरती | Tulsi Mata Ki Aarti is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.