शिविरा पंचांग | Shivira Panchang 2022-23 PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप शिविरा पंचांग 2022-23 PDF / Shivira Panchang 2022-23 PDF प्राप्त कर सकते हैं। शिविरा पंचांग राजस्थान के प्रारम्भिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इस पंचांग का उद्देश्य समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के सत्र को सूचीबद्ध करना है।
शिविर पंचांग में एक शैक्षिक सत्र के अंतर्गत होने वाले समस्त शैक्षिक क्रियाकलापों, गतिविधियों तथा आयोजनों का विवरण होता है जिसके माध्यम से आप न केवल सम्पूर्ण शैक्षिक सत्र में होने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर सकते हैं अपितु उनके लिए पूर्व नियोजित योजना भी तैयार कर सकते हैं।
यदि आप भी एक विद्यार्थी हैं तथा अपने शिविरा पंचांग 2022-23 pdf download करना चाहते हैं तो यह लेख उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। आप यहाँ पूर्ण व आधिकारिक पंचांग प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने आने वाले सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए मानसिक रूप से तैयार होकर सहभागिता कर सकते हैं।
शिविरा पंचांग 2022-23 PDF / Shivira Panchang 2022-23 PDF
( 24 जून 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक)
प्रथम परख | 22 से 24 अगस्त 2022 |
द्वितीय परख | 10 से 12 अक्टूबर 2022 |
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा | 10 से 23 दिसम्बर 2022 |
तृतीय परख | 20 से 22 फरवरी 2023 |
वार्षिक परीक्षा | 6 से 25 अप्रैल 2023 |
वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा | 30 अप्रैल 2023 |
प्रत्येक शनिवार | NO BAG DAY रहेगा |
तहसील स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता | 19 से 20 सितम्बर 2022 |
जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता | 7 से 8 अक्टूबर 2022 |
राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता | 30 से 31 दिसम्बर 2022 |
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन | 23 से 24 सितम्बर 2022 |
राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन | 25 से 26 नवम्बर 2022 |
मध्यावधि अवकाश | 19 से 31 अक्टूबर 2022 |
शीतकालीन अवकाश | 25 दिसम्बर 2022 से 5 जनवरी 2023 |
ग्रीष्म अवकाश | 17 मई 2023 से 23 जून 2023 |
शिविरा पंचांग 2022-23 PDF के मुख्य बिन्दु
- 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय समय प्रातः 7:30 से 1:00 बजे तक रहेगा कुल 5:30 घंटे तक विद्यालय संचालन रहेगा प्रत्येक कालांश 35 मिनट का होगा।
- शीतकाल (1 अक्टूबर से 31 मार्च )में विद्यालय संचालन हेतु समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
- कुल 6 घंटे विद्यालय संचालन रहेगा।
- एक से 6 कालांश तक समय 40 मिनट का रहेगा तत्पश्चात 7 और 8 का कालांश समय 35 मिनट का रहेगा।
- प्रतिदिन 8 क्लास के लिए समय विभाग चक्र तैयार किया जाएगा।
- मध्यांतर चौथे कालांश के पश्चात होगा और 35 मिनट का समय निर्धारित होगा।
- इस वर्ष मध्यावधि अवकाश 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक रहेगा।
- शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक रहेगा तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई 2023 से 23 जून 2023 तक रहेगा ।
- इस वर्ष सरकार ने शीतकालीन अवकाश में वृद्धि की है।
- शिविरा पंचांग के अनुसार प्रत्येक शनिवार को राज्य सरकार द्वारा बजट में घोषित किए गए बस्ता मुक्त दिवस ब्रैकेट शनिवार का आयोजन किया जाएगा।
- इस दिन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की शिक्षक गतिविधियां यथा खेलकूद, वाद- विवाद प्रतियोगिता, भाषण, निबंध लेखन इत्यादि का आयोजन किया जाएगा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने वाली गतिविधियों का आयोजन भी इस दिन के आ जाएगा।
You can download Shivira Panchang 2022-23 PDF by clicking on the following download button.