शनि देव आरती | Shani Dev Aarti Hindi PDF Summary
हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Shani Dev Aarti Hindi PDF / शनि आरती हिंदी पीडीएफ। शनि आरती का पाठ करने से सारे दुखो का निवारण हो जाता है। शनि देव की पूजा सिर्फ शनिवार के दिन ही की जाती है और शनि देव की पूजा करने से हमे मन चाहा फल प्राप्त होता है। जो लोग रोजाना श्री शनि आरती का जाप करते हैं भगवान उनके जीवन से उनके सारे दुखो को दूर कर देता देते है तथा उन्हें एक सुख और समृद्ध जीवन जीने का आशीर्वाद देते हैं। इस पोस्ट से आप Shani Aarti Hindi PDF / शनि आरती हिंदी पीडीएफ बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
शनिदेव बड़े सीधे व सरल देवता हैं वे जितनी जल्दी क्रोधित होते है उतनी ही जल्दी प्रशन्न भी हो जाते हैं। शनिदेव को प्रशन्न करने के लिए भक्तजनों को शनि अष्टकम तथा शनि सहस्त्रनामावली का पाठ करना चाहिए। भक्तजनों को शनि देव शाबर मंत्र का भी गायन करना चाहिए इससे हमारे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हमें नियमित रूप से शनि स्तुति करनी चाहिए और हर शनिवार व्रत पूजा विधि अनुसार करना चाहिए
शनि देव आरती PDF | Shani Dev Aarti Hindi PDF
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
जय जय श्री शनि देव….
श्याम अंग वक्र-दृष्टि चतुर्भुजा धारी।
नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
जय जय श्री शनि देव….
क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
जय जय श्री शनि देव….
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
जय जय श्री शनि देव….
देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥
जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।
धर्म व न्याय के प्रतीक शनिदेव को ही सुख-संपत्ति, वैभव और मोक्ष देने वाला ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि धर्मराज होने की वजह से प्राय: शनि पापी व्यक्तियों के लिए दुख और कष्टकारक होता है, लेकिन ईमानदारों के लिए यह यश, धन, पद और सम्मान का ग्रह है। शनि की दशा आने पर जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं।
नीचे हमने आपके लिए Shani Dev Aarti Hindi PDF / शनि आरती हिंदी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक भी दिया हैं।