सावन सोमवार व्रत आरती | Sawan Somvar Vrat Aarti Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों ! आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं सावन सोमवार व्रत आरती PDF / Sawan Somvar Vrat Aarti PDF in Hindi हिंदी भाषा में।यहां आपके लिए श्रवण माह में होने वाले दिव्य शिव व्रत कथा के उपरांत किये जाने वाली आरती प्रस्तुत कर रहे। आप शिव पूजन करते समय कथा के संपन्न होने के पश्चात इस भक्तिमय आरती का गायन कर सकते हैं। इस पोस्ट में आप बड़ी आसानी से Sawan Somvar Aarti Hindi PDF डाउनलोड कर सकते हैं सिर्फ एक क्लिक में।
मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सावन सोमवारी का व्रत रखता है तथा भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अपने पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शादीशुदा महिलाएं यह व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि, कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह व्रत रखना लाभदायक होता है। जो कन्या यह व्रत रखती है उसे योग्य वर की प्राप्ति होती है।
सावन सोमवार व्रत आरती PDF | Sawan Somvar Vrat Aarti PDF in Hindi
||आरती||
जय शिव ओंकारा जय शिव ओंकारा |
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्दाडी धारा || टेक
एकानन, चतुरानन, पंचानन राजे |
हंसानन गरुडासन बर्षवाहन साजै || जय
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अते सोहै |
तीनो रूप निरखता त्रिभुवन जन मोहै || जय
अक्षयमाला वन माला मुंड माला धारी |
त्रिपुरारी कंसारी वर माला धारो || जय
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे |
सनकादिक ब्रह्मादिक भूतादिक संगे || जय
कर मे श्रेष्ठ कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता |
जग – कर्ता जग – हर्ता जग पालन कर्ता || जय
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव जानत अविवेका |
प्रणवाक्षर के मध्य ये तीनो एका || जय
त्रिगुण शिवजी की आरती जो कोई गावे |
कहत शिवानन्द स्वामी सुख सम्पति पावे || जय
आप नीचे दिए लिंक से सावन सोमवार व्रत आरती PDF / Sawan Somvar Vrat Aarti PDF in Hindi हिंदी भाषा में निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।