सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट | Saraswati Puja Samagri List Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट PDF / Saraswati Puja Samagri List PDF प्राप्त कर सकते हैं। देवी सरस्वती जी को हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। देवी सरस्वती जी को विद्या तथा बुद्धि प्रदान करने वाली देवी के रूप में प्रमुखता से पूजा जाता है। उन्हें वीणावादिनी भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने हाथ में एक वीणा धारण करती हैं।
वीणा एक पारम्परिक वाद्य यंत्र है। माता सरस्वती जी का विधिवत पूजन करने से व्यक्ति को जीवन में विद्या की प्राप्ति होती है तथा उसकी बुद्धि का विकाश होता है। यदि आपको अथवा आपके किसी प्रियजन को किसी भी प्रकार का कोई वाणीदोष है अथवा आपके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उन्हें सरस्वती माता का पूजन अवश्य करना चाहिए।
सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी / Saraswati Puja Items List in Hindi PDF
कर्मांक |
सामग्री |
१. | देवी सरस्वती की मूर्ति |
२. | एक सफ़ेद कपड़ा |
३. | फूल- कमल, |
४. | पुष्पमाला, कमलगट्टे |
५. | चंदन |
६. | आभूषण |
७. | यज्ञोपवीत |
८. | आम के पत्ते |
९. | बेल पत्र |
१०. | एक कलश |
११. | सुपारी |
१२. | पान के पत्ते |
१३. | दीपक |
१४. | अगरबती |
१५. | धूपबत्ती |
१६. | गुलाल या रंग, अभ्रक |
१७. | दूध |
१८. | कलम |
१९. | किताबें |
२०. | वाद्य यंत्र |
२१. | हल्दी |
२२. | कुमकुम |
२३. | रोली, सिंदूर |
२४. | चांवल |
२५. | पांच प्रकार के फल |
२६. | नारियल |
२७. | अबीर |
२८. | रुई |
२९. | धनिया खड़ा सप्तमृत्तिका |
३०. | सप्तधान्य |
३१. | कुशा और दूर्वा |
३२. | पंच मेवा |
सरस्वती आरती इन हिंदी PDF / Saraswati Mata Ki Aarti Lyrics Hindi PDF
जय सरस्वती माता,मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥
चन्द्रवदनि पद्मासिनि,द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी॥
जय सरस्वती माता॥
बाएं कर में वीणा,दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे,गल मोतियन माला॥
जय सरस्वती माता॥
देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया॥
जय सरस्वती माता॥
विद्या ज्ञान प्रदायिनि,ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का,जग से नाश करो॥
जय सरस्वती माता॥
धूप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता,जग निस्तार करो॥
जय सरस्वती माता॥
माँ सरस्वती की आरती,जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारीज्ञान भक्ति पावे॥
जय सरस्वती माता॥
जय सरस्वती माता,जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥
You can download Saraswati Puja Samagri List PDF in Hindi by clicking on the following download button.