RTI के नियम Hindi - Description
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप RTI के नियम PDF के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। RTI (Right to Information) को हिन्दी में सूचना का अधिकार कहते हैं। सूचना का अधिकार भारत सरकार द्वारा नागरिकों को दिया गया एक ऐसा अधिकार है जिसके द्वारा आप किसी भी विभाग, किसी भी योजना तथा किसी भी सरकारी अधिकारी के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रस्तुत लेख में दी गयी RTI के नियम PDF के द्वारा आप सरलता से यह जान सकते हैं कि यदि आपको सरकार की किसी नीति के बारे में विस्तार से जानना है तो आप यह कैसे जान सकते हैं तथा उसके लिए आपको क्या – क्या करना होगा। हालांकि यह एक सरल प्रक्रिया है जिसके बारे में आप आज इस लेख में पढ़ेंगे।
RTI के नियम PDF / आरटीआई के आवश्यक नियम PDF
- यदि आप भारत के नागरिक है तो आप इसके अंतर्गत आवेदन करके किसी भी सरकारी दफ्तर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- आप किसी भी पब्लिक अथॉरिटी से जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसमें सभी केंद्रीय राज्य और स्थानीय संस्थाएं आते हैं जिनकी स्थापना संविधान के अंतर्गत हुई है।
- इस अधिनियम से बहुत सारे संस्थानों को अलग रखा गया है।
- आवेदक का कार्य होता है कि क्या पता लगाए के आवेदन करके उसे जल्द से जल्द कहां से आवेदन इसलिए आवेदक को एकदम सटीक सरकारी संस्था का नाम जमा करना पड़ता है।
- आवेदक को आवेदन के साथ-साथ शुल्क भी भेजना होता है किसी भी व्यक्ति के लिए यह रकम 10 रूपए की होती है और बीपीएल कार्ड धारकों के लिए यह रकम माफ कर दी गई है।
- अलग अलग राज्यों के आधार पर यह शुल्क 8 से 100 रूपए तक का होता है।
- आरटीआई के अंतर्गत आवेदन करने के बाद 30 दिन के अंदर अंदर परिणाम मिल जाता है और यदि महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट हो तो इसका परिणाम 48 घंटे में भी प्राप्त किया जा सकता है।
- कुछ कारणों के कारण आवेदन कैंसिल भी किया जा सकता है जैसे कि मान लो कि आवेदन में बात सही तरीके से नहीं भरी या फिर डिटेल अधूरी हो या उसके अलावा आवेदन की राशि गलत भर दी गई है तो आवेदक का आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है।
RTI फाइल करने की Online प्रक्रिया
Step 1 – ऑनलाइन RTI फाइल करने के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है |
Step 2 – ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले Submit Request के बटन को क्लिक करना है। जिसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमे सारी गाइडलाइन्स मिलेंगी।
Step 3 – अब आप दी गई गाइडलाइन्स पढ़ लें।और उसके बाद आपको confirm करना है की आपने पूरी guidelines पढ़ ली है फिर Submit पर क्लिक करें।
Step 4 – उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा। इस फॉर्म को आप 2 भाषाओँ हिंदी या इंग्लिश में अपनी सुविधा के अनुसार खोल सकते हैं।
Step 5 – अब आपको यहाँ जिस विभाग (department) से जुडी जानकारी चाहिए उसके अनुसार फॉर्म को पूरा भरें। यहाँ पर आपको ध्यान रखना है की फॉर्म में सभी जानकारी सही सही होने चाहिए साथ ही फॉर्म को अधूरा न छोड़े बल्कि इसे पूरा भरें।
Step 6 – फॉर्म सही सही भर लेने के बाद जरुरी डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दे। इसके बाद सुरक्षा कोड को देख कर सही सही भरें।
Step 7 – अब एक बार फिर यहाँ सबसे नीचे आपको Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 8 – उसके बाद आपको इस फॉर्म का एक रिसीप्ट मिलेगा। आप इस Receipt को अपने पास सम्हाल कर के रख लें या फिर प्रिंट कर के निकाल लें। जब आप इस फॉर्म की Status चेक करेंगे तब आपको इस रिसीप्ट की जरुरत पड़ेगी।
You can download RTI के नियम PDF by clicking on the following download button.