गणतंत्र दिवस पर भाषण | Republic Day Speech Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको गणतंत्र दिवस पर भाषण PDF / Republic Day Speech PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। 26 जनवरी भारत का 73वां गणतंत्र दिवस है। इसी दिन तत्कालीन ब्रिटिश उपनिवेश ने संविधान सभा के सदस्यों द्वारा तैयार किए गए अपने स्वयं के संविधान को अपनाया था। 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान की स्थापना के रूप में चिह्नित किया गया था क्योंकि यह एक क्रूर औपनिवेशिक अतीत से उभरा था। हालाँकि, यह 26 नवंबर, 1949 को पहली बार भारतीय संविधान को अपनाया गया था। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संविधान सभा भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली संस्था थी। इसका पहला सत्र 9 दिसंबर, 1946 को हुआ, जिसमें नौ महिलाओं सहित 207 सदस्यों ने भाग लिया। प्रारंभ में, विधानसभा में 389 सदस्य थे, हालांकि स्वतंत्रता और भारत के विभाजन के बाद, 15 अगस्त, 1947 को, संख्या घटकर 299 रह गई।
गणतंत्र दिवस पर भाषण PDF | Republic Day Speech PDF in Hindi
आप सभी को नमस्कार व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !!!
मैं ______ सबसे पहले आप लोगों को हमारे साथ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए धन्यवाद कहना चाहूँगा। आज 26 जनवरी को हम भारत के 73वा गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
जैसा की आप सभी जानते हैं कि यह एक राष्ट्रीय त्यौहार हैं और हम सभी एक भारतीय होने के नाते इसे मनाते हैं। अन्य धार्मिक उत्सवों की तरह राष्ट्रीय उत्सवों का भी अपना महत्व होता है। आज के दिन 1950 भारत को अपना सविंधान मिला था और इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
यह तो सभी को ज्ञात है कि पहले हमारा देश पराधीन था और यहाँ अंग्रेजों (British) का राज था। गुलामी के समय हम लोगों को अंग्रेजों के कानून नियम व कायदे मानने होते थे। भारतीयों को अंग्रेज हेय द्रष्टि से देखते थे। भारतीयों को अपने ही देश में कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। अंग्रेज भारतीयों पर अनेक प्रकार से अत्याचार करते थे। जिसके फलस्वरूप देश के युवा, बुधिजीवी व आम जन मानस ने स्वतंत्रता के लिए संग्राम शुरू कर दिया।
अंत में 15 अगस्त 1947 को भारत को आज़ादी मिली और उसके ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक बना। यह दिन इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हैं क्यूंकि 26 जनवरी 1950 से पहले भारतीय अंगेजों के बनाये हुए कानून को मानने के लिए विवश थे।
गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों को अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार, जोकि भारतीय सविंधान के अनुसार भारत की जनता के पास हैं। भारत के सविंधान में सभी नागरिकों के मूल कर्तव्यों, नियम और कानून का उल्लेख है। भारत में विविधता में एकता दिखाने के लिए विभिन्न राज्यों द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक बड़ा प्रदर्शन इस दिन किया जाता है। गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन देश के लोगों को सुरक्षित होने का आश्वासन देता हैं।
अंत में इस भाषण को समाप्त करने से पहले, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं व आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई भी देना चाहता हूँ।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप गणतंत्र दिवस पर भाषण PDF / Republic Day Speech PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।