रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट कक्षा 12 PDF Summary
नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट कक्षा 12 PDF 2023 प्रदान करने जा रहे हैं। रसायन विज्ञान विज्ञान की एक अत्यधिक महत्वपूर्ण शाखा है। यदि आप कक्षा 12 के छात्र हैं तो आपको लिए इस लेख में दिया गया रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट कक्षा 12 पीडीएफ़ बहुत सहायक सिद्ध होगी।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आप विषय के संबंध में अपनी जानकारी और अधिक बढ़ा सकते हैं। रसायन विज्ञान में विभिन्न प्रकार के रसायनों एवं उनकी प्रतिक्रिया के बारे में ज्ञान दिया गया है जिसके माध्यम से आप इस क्षेत्र में और अधिक शोधकर वातावरण में उपस्थित रसायनों को पहचान सकते हैं।
रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट कक्षा 12 PDF 2023
‘Chemistry’ की शब्दोत्पत्ति – भाषा वैज्ञानिक दृष्टि
- भाषा विज्ञान की दृष्टि में Chemistry की मूल धातु Chemi की व्युत्पत्ति यूनानी भाषा के chemea से हुई है जिसका तात्पर्य है – ‘धातु निर्माण की यूनानी तकनीक’।
- अन्य मान्यतानुसार केमी का अर्थ – परस्पर एक दूसरे में मिलाना।
- केमिस्ट्री की मूल धातु Chemy की समानता चीनी शब्द Kim से है, अर्थात् धातुओं के रुपान्तर की कला। इसका एक रूप चिन (Chin) है।
- अरबी और ग्रीक में Chemy शब्द वस्तुतः चीनी भाषा के Kim के रूपाnतर है। चीनी (मेंडारिन भाषा) में Chimmi शब्द का अर्थ ‘सोना गलाना’ है।
- केमिस्ट्री के अन्तर्गत मोटे तौर पर तत्व और यौगिक के रूपांतरण, निर्माण और उनके गुणधर्मो का अध्ययन किया जाता है।
- अन्य मान्यतानुसार Chemistry स्पेनिश भाषा के अलकेमी (Alchemy) से आया माना जाता है जो अरबी के अल-कीमिया (al-kimia) से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ – रूपांतरण है।
- यद्यपि केमी शब्द की उत्पत्ति के विभिन्न मत है, परंतु इसके बाद भी यह निश्चित है कि इस शब्द का मूलाधार एक ही है। इससे मिलते-जुलते शब्द पूर्व मध्य एशिया और यूरोप की भाषाओं में मिलते हैं अतः इस तथ्य की पुष्टि होती है।
रसायन विज्ञान के क्षेत्र / शाखाएं
अध्ययन की सुविधा के लिए हम रसायन विज्ञान कई शाखाओं में वर्गीकृत करते हैं-
कर्मांक |
शाखा |
1. | अकार्बनिक रसायन |
2. | कार्बनिक रसायन |
3. | भौतिक रसायन |
4. | वैश्लेषिक रसायन |
5. | जीव रसायन |
6. | औद्योगिक रसायन |
7. | औषधीय रसायन |
8. | नाभिकीय रसायन |
9. | कृषि रसायन |
10. | पर्यावरणीय रसायन (Environmental Chemistry) |
11. | हरित रसायन (Green Chemistry) |
12. | सैद्धांतिक रसायन (Theoretical Chemistry) |
इनके अलावा भूरसायन, खगोलरसायन, बहुलक रसायन, क्लस्टर रसायन, विद्युत् रसायन, पर्यावरण रसायन, आहार रसायन, सामान्य रसायन, नैनो रसायन, ठोस अवस्था रसायन, ऊष्मारसायन आदि अन्य शाखाएँ हैं।
नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप रसायन विज्ञान प्रोजेक्ट कक्षा 12 PDF 2023 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।