राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 PDF in Hindi

राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 Hindi PDF Download

राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 in Hindi for free using the download button.

Tags: ,

राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 Hindi PDF Summary

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए राजस्थान बजट भाषण 2023 24 PDF / Rajasthan Budget Speech 2023 24 PDF in Hindi भाषा में प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे दिनांक 10 फरवरी 2023 को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24  के लिए राजस्थान बजट 2023 -24 विधानसभा में पेश कर दिया गया है।

इस बजट में ऐसी कई नई योजनाएँ प्रस्तावित कि हैं जिनसे यह बजट राजस्थान में रहने वाले नागरिकों के लिए अत्यंत ही लाभदायक सिद्ध होने वाला है। राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार द्वारा ये उनके कार्यकाल का 5वां बजट प्रस्तुत किया गया है और यह बजट गहलोत कार्यकाल का अंतिम बजट है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 घंटे 16 मिनट में राजस्थान बजट भाषण 2023 24 दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अनेकों महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।इसीलिए यदि आप राजस्थान में रहते हैं और राजस्थान बजट के बारे में मुख्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख के द्वारा राजस्थान बजट भाषण 2023 pdf free download कर सकते हैं। यह पीडीएफ़ आपके लिए अत्यंत ही उपयोगी होगी।

राजस्थान बजट भाषण 2023 -24 PDF in Hindi | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 PDF Hindi

राज्य  राजस्थान
लेख  बजट 2023-24
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
प्रारूप PDF
भाषा  हिन्दी
प्रस्तुति की तिथि 10 फरवरी 2023
आधिकारिक वेबसाइट finance.rajasthan.gov.in

Rajasthan Budget Speech 2023 24 Hindi PDF

क्रमांक शीर्षक राजस्थान बजट भाषण
1. रोजगार मेलों के जरिए 30000 युवाओं को रोजगार देने के प्रयास किए जाएंगे राजस्थान में रोजगार मेलों के जरिए 30000 युवाओं को रोजगार देने के प्रयास किए जाएंगे।
2. 80 फीसदी दिव्यांगता होने पर घर पर ही रजिस्ट्री की सुविधा

80 फीसदी दिव्यांगता होने पर घर पर ही रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 60 वर्ष से अधिक की उम्र के मां-बाप को गिफ्ट डीड पर स्टांप ड्यूटी पर पूरी छूट मिलेगी।

3. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया सिप्स 2023 लाने का ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में सिप्स 2023 लाने का ऐलान किया। टाउनशिप पॉलिसी वाली टाउनशिप में स्टांप ड्यूटी 500 रुपये होगी।

4. निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 को और वृहद रूप दिया जाएगा मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 को और वृहद रूप दिया जाएगा। बीमार उद्योग की यूनिट को रिप्स में शामिल करने की भी योजना है।
5. नंदी शालाओं पर 1 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदी शालाओं पर 1 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नंदी शालाओं में अनुदान बढ़ाकर 12 महीने करने की घोषणा की गई।
6. पशुमित्र योजना लागू करने का ऐलान, 10 हजार नए सरस पार्लर खुलेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुमित्र योजना लागू करने का ऐलान किया। योजना के तहत RCDF के तहत 10 हजार नए सरस पार्लर खोले जाएंगे। वागड़ क्षेत्र में बांसवाड़ा की डेयरी फिर शुरू होगी।

7. सीएम कामधेनु योजना का ऐलान किया

अशोक गहलोत ने सीएम कामधेनु योजना का ऐलान किया। योजना पर सालाना 750 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

8. प्रति गाय 40 हजार रुपये का मुआवजा देगी सरकार

लंपी रोग से मारे गए दुधारू पशुओं के मामले में राहत, प्रति गाय 40 हजार रुपये का मुआवजा देगी सरकार।

9.
  • बजट में राज्य में कोई नया टैक्स नहीं लगाने की घोषणा।
  • प्रत्येक पशुपालक के 2 पशुओं का 40 हजार रुपये का बीमा कराया जाएगा
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में राज्य में कोई नया टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशुपालक बीमा योजना की घोषणा की। प्रत्येक पशुपालक के 2 पशुओं का 40 हजार रुपये का बीमा कराया जाएगा। पशुओं का टीकाकरण निशुल्क होगा।
10. किसानों को 2 हजार यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त देने की घोषणा

Rajasthan Budget 2023 मुख्यमंत्री ने खेती के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए किसानों को 2 हजार यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त देने की घोषणा की है।

11. 1 लाख किसानों को तारबंदी स्कीम में लेने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के 1 लाख किसानों को तारबंदी स्कीम में लेने और 60 हजार किसानों को ग्रीन हाउस का अनुदान देने की घोषणा की।

12. कृषि स्नातक बेरोजगार युवाओं को 1000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे
Rajasthan Budget 2023 मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐलान किया कि राजस्थान में कृषि स्नातक बेरोजगार युवाओं को 1000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
13. टोंक में किसानों के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित होगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक में किसानों के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित करने का ऐलान किया। राजस्थान एग्रो टेक्निकल मिशन 1 लाख किसानों को कृषि यंत्र मुहैया करवाएगा।

14. कृषक कल्याण कोष 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ रुपये करने का ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि बजट में कृषक कल्याण कोष 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ रुपये करने का ऐलान किया।

15. लांगरिया के मानदेय में 15% की वृद्धि

राजस्थान के बजट में लांगरिया के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की गई।

16. जयपुर में जेएनवी मीडिया सेंटर एंड हब बनेगा

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जयपुर में जेएनवी मीडिया सेंटर एंड हब बनेगा।

17. राजस्थान में संविदा कर्मी स्थायी होंगे

राजस्थान में संविदा कर्मी स्थायी होंगे। संविदा कर्मियों की पुरानी सेवा को भी सर्विस टेन्योर में शामिल किया जाएगा।

18. ओपीएस का दायरा बढ़ाने की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) का दायरा बढ़ाने की घोषणा की। निगम, बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। राज्य के 90 हजार कर्मचारियों को इससे फायदा होगा।

19. राजस्थान में जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र स्वत: बनेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि अब से राजस्थान में जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र स्वत: बनेंगे।

20. पर्यटन विकास बोर्ड की राशि को बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये करेंगे

पर्यटन विकास बोर्ड की राशि को बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये करेंगे।

21. राजस्थान में गोल्फ कोर्स पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में गोल्फ कोर्स पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए माउंट आबू और उदयपुर सहित 5 जगहों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स विकसित किए जाएंगे।
22. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए भी बड़ी घोषणा गहलोत ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या, देवघर और नासिक त्रियंब्केश्वर जैसे कई और तीर्थ स्थलों को शामिल करने की घोषणा की।
23. बाड़मेर में 1100 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बनेगा

बाड़मेर में 1100 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बनेगा। 7700 करोड़ रुपये की लागत से यह प्लांट बनाया जाएगा। इसकी मदद से सही समय पर सही दाम पर बिजली खरीद होगी।

24. जयपुर में फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी स्थापित होगी
मुख्यमंत्री ने जयपुर में फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी स्थापित करने की घोषणा की।
25. हर संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल खुलेंगे
मुख्यमंत्री ने राजस्थान के हर संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की घोषणा की।
26. महिलाओं के लिए रोडवेज की बसों में छूट बढ़ाई गई

सीएन ने कहा कि महिलाओं को रोडवेज की बसों में अब 30 के बजाय 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

27. कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

28. अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए विशेष योजना लाएंगे

गहलोत ने कहा कि अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए विशेष योजना लाई जाएगी।

29. राजस्थान के कर्मचारियों को NPS के जरिए स्टॉक मार्केट के भरोसे नहीं छोड़ेंगे
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान के कर्मचारियों को NPS के जरिए स्टॉक मार्केट के भरोसे नहीं छोड़ेंगे। हम प्रधानमंत्री से देशभर में OPS लागू करने की अपील करते हैं।
30. महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी योजना होगी लागू
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी योजना लागू की जाएगी।
31. 30000 सफाई कर्मियों की भर्ती करने का ऐलान

अशोक गहलोत ने राजस्थान में 30000 सफाई कर्मियों की भर्ती करने का ऐलान किया।

32. सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन राशि बढ़ाकर 1000 प्रतिमाह की गई
सीएम गहलोत ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 75 साल से अधिक उम्र के लोगों की पेंशन राशि बढ़ाकर 1000 प्रतिमाह करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए कानून लाया जाएगा।
33. 250 से ज्यादा फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्त किए गए
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मिलावटखोरों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए समय-समय पर कार्रवाई जारी है। 250 से ज्यादा फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्त किए जा चुके हैं।
34. नाथद्वारा में प्राकृतिक चिकित्सालय कॉलेज खोलने का ऐलान

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान के नाथद्वारा में प्राकृतिक चिकित्सालय कॉलेज खोलने का ऐलान किया।

35. राजस्थान में बनेगी रोड सेफ्टी टास्क फोर्स

मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐलान किया कि संयुक्त रूप से रोड सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन करेंगे। पुलिस, प्रशासन, परिवहन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

36. मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना शुरू होगी

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि 1 करोड़ NFSA परिवारों के लिए प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना शुरू होगी। पैकेट में 1-1 किलो दाल, चीनी, नमक, 1 लीटर खाद्य तेल और मसाले उपलब्ध कराए जाएंगे। 3000 करोड़ रुपये का खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

37. EWS परिवारों को भी निशुल्क चिरंजीवा योजना का फायदा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि EWS परिवारों को भी निशुल्क चिरंजीवा योजना का फायदा मिलेगा। निशुल्क जांच में 56 जांचें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू होंगी। 500 अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी।

38. 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को निशुल्क इलाज मुख्यमंत्री ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को निशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा।
39. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज के लिए बीमा राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की।

40. 9वीं से 12वीं तक की फीस का पुनर्भरण का ऐलान

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के लिए  9वीं से 12वीं तक की फीस का पुनर्भरण करेंगे। 358 शैक्षणिक ब्लॉक में स्पेशली एबल्ड छात्रों के लिए क्लासरू बनाए जाएंगे।

41. लड़कों के लिए भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दिए जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री गहलोत ने लड़कियों के साथ ही लड़कों के लिए भी 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दिए जाने की घोषणा की। RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में भी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

42. उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे

उच्च शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगे।

43. छात्रों को बस के सफर पर छूट देने का ऐलान मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए घर से शिक्षण संस्थान आने-जाने के लिए 75 किलोमीटर तक बस के सफर पर छूट देने का ऐलान किया।
44. 19000 करोड़ रुपये का महंगाई राहत पैकेज देने का भी ऐलान

सीएम ने गहलोत ने 19000 करोड़ रुपये का महंगाई राहत पैकेज देने का भी ऐलान किया।

45. राजस्थान में सभी भर्ती परीक्षाएं निःशुल्क होंगी

मुख्यमंत्री गहलोत ने ऐलान किया कि अगले वित्त वर्ष से राजस्थान में सभी भर्ती परीक्षाएँ निःशुल्क होंगी।

46. राजस्थान में नई युवा नीति लाई जाएगी

मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नई युवा नीति लाई जाएगी। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपये शिक्षा छात्रवृत्ति और संसाधन पर खर्च होंगे।

47. 76 लाख परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष से राज्य के 76 लाख परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे।

48. पेपर लीक के लिए अलग टास्क फोर्स का ऐलान

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में अगले वित्त वर्ष में राजस्थान में पेपर लीक की घटनाएं रोकने के लिए अलग टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया।

49. सिलेंडर होंगे सस्ते, 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की कि उज्ज्वला योजना के तहत 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। इसके साथ ही 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

50. सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए फिर स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर ने राजस्थान विधानसभा के सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए फिर स्थगित की।

51. स्पीकर ने मुख्यमंत्री की तरफ से सदन से माफी मांगी

स्पीकर ने मुख्यमंत्री की तरफ से सदन से माफी मांगी। विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री गहलोत की माफी पर अड़े।

52. स्पीकर ने मुख्यमंत्री से दोबारा से बजट भाषण पढ़ने को कहा

स्पीकर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोबारा से बजट भाषण पढ़ने को कहा, विपक्ष का हंगामा जारी।

53. वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं विपक्ष के नेता

वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं विपक्ष के नेता। स्पीकर ने कहा कि जो भी कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, सभी सदन की मर्यादा बनाए रखें।

54. राजस्थान में पहली बार बजट भाषण पढ़ने के दौरान सदन स्थगित

राजस्थान के इतिहास में पहली बार बजट भाषण पढ़ने के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित की गई।

55. विपक्ष का आरोप मुख्यमंत्री ने पढ़ा पुराना बजट

मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट भाषण पढ़ने के दौरान दिखी गफलत, विपक्ष का आरोप मुख्यमंत्री ने पढ़ा पुराना बजट। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

56. विपक्ष के हंगामे पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

बजट भाषण के दौरान राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित की गई।

57. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा करता हूं। शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को भी उनकी मांग पर 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मनरेगा के तहत अब 125 दिवस रोजगार मिलेगा। इस पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

58. 1 करोड़ परिवारों को NFSA के तहत निशुल्क राशन देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में राज्य के 1 करोड़ परिवारों को NFSA के तहत निशुल्क राशन देने की घोषणा की।
59. हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट बनाया : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। कोरोना काल के बाद अब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है।
60. गहलोत बजट पेश करने के लिए राजस्थान विधानसभा पहुंचे
जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ‘बजट ब्रीफकेस’ के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे; आज पेश करेंगे बजट। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक सचिन पायलट विधानसभा पहुंच गए हैं।
61. बिजली और पानी के बिलों दरों में राहत के आसार
जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार इस बार बिजली और पानी के बिलों दरों में राहत देने की घोषणा कर सकती है।
62. बढ़ी पेंशन और किसानों को मुफ्त ड्रोन देने जैसी घोषणा कर सकतें हैं गहलोत

मतदाताओं को लुभाने के लिए, सरकार बढ़ी हुई पेंशन भुगतान के साथ किसानों तक पहुंच सकती है, जयपुर से परे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंदिरा रसोई का विस्तार कर सकती है। किसानों को खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए मुफ्त में ड्रोन मिलने की संभावना है और 3,000 से अधिक ड्रोन तैनात करने का प्रावधान हो सकता है।

63. राजस्थान में इस साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव

कांग्रेस शासित मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट होगा क्योंकि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत इसलिए बजट को  ‘बचत, राहत, बढ़त’ की थीम पर पेश करेंगे।

64. सभी कॉलेजों में किया जाएगा बजट का सीधा प्रसारण
राजस्थान के कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने आदेश जारी कर राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को बजट लाइव दिखाने का निर्देश दिया है। कॉलेजों को ऑडिटोरियम/मीटिंग हॉल में बजट भाषण के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि अधिक से अधिक छात्र, शिक्षक और संस्थानों के प्रमुख इसे देख सकें। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी बजट का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Rajasthan Budget Speech 2023 24 PDF / राजस्थान बजट भाषण 2023 -24 PDF Download करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 pdf

राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If राजस्थान बजट भाषण 2023 24 | Rajasthan Budget Speech 2023 -24 is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.