राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 PDF Hindi

राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 Hindi PDF Download

Free download PDF of राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 Hindi using the direct link provided at the bottom of the PDF description.

DMCA / REPORT COPYRIGHT

राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 Hindi - Description

नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए राजस्थान बजट 2023 -24 पीडीएफ / Rajasthan Budget 2023 24 PDF in Hindi Download Free में प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान बजट 2023 24 की घोषणा हाल ही में कर दी गयी है। यह बजट मुख्य रूप से युवाओं को समर्पित किया गया है।

इसीलिए इस बजट का नाम “बचत, राहत और बढत” दिया गया है। इस बजट में मुख्य रूप से शिक्षा जगत में बेरोजगारों के लिए बंपर घोषणा की गई है। पहले राजस्थान सरकार द्वारा 2021-22 का बजट 2 लाख 80 हजार करोड़ रूपये के लगभग था, जबकि वर्ष 2022-23 का बजट 2 लाख 15 हजार करोड़ रूपये का था। इसीलिए यदि आप राजस्थान बजट 2023 24 in hindi के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

वर्ष 2023-24 के बजट को आप हमारे इस लेख के द्वारा प्राप्त करके जान पाएंगे कि राजस्थान में 5,518 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की जाएगी तथा बीकानेर के मेडिकल कॉलेज में नई कैथ लैब स्थापित की जाएगी। इसी के साथ विशेष श्रेणी के किसानों को ग्रीनहाउस निर्माण के लिए आगामी वर्ष में 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा, साथ ही कृषि गतिविधियों में गौवंश को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में नंदी गोशाला का गठन किया जाएगा।

राजस्थान बजट 2023 24 PDF Hindi | Rajasthan Budget 2023-24 PDF in Hindi – Highlights

Sr.No. Particular Details
1. जनसँख्या 7,72,64,000 (2019 est.)
68,548,437 (2011)
2. मुख्यमंत्री Ashok Gehlot
3. GDP ₹11.42 lakh crore (2021-2022)
4. GDP per capita ₹109,386 (US$1,500) (2020-21)
5. बेरोजगारी 18.6% (Nov 2020)
6. Budget balance ₹−33,923 crore (US$−4.5 billion) (3% of GSDP) (2020–21 est.)
7. Revenues ₹1.80 lakh crore (US$24 billion) (2020–21 est.)

Rajasthan Budget 2023 24 in Hindi PDF – Overview

क्रमांक

पेपर लीक के लिए घोषणा

1. पेपर लीक को लेकर टास्क फोर्स का गठन।
2. पेपर लीक को रोकने के लिए काम करेगी टास्क फोर्स।
3. एसओजी के अधीन होगी टास्क फोर्स।
4. STF गठित करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

मेगा जॉब फेयर

क्रमांक जॉब
1. अगले साल 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे।

प्रमुख योजनाओं का विस्तार

क्रमांक प्रमुख योजना
1. अनुप्रति कोचिंग योजना का विस्तार दोगुना किया जाएगा।
2. निशुल्क जांच का दायरा बढ़ाया।
3. इंदिरा रसोई योजना को बढ़ाकर 1000 से 2000 तक बढ़ाने का एलान।

RTE के दायरे के लिए नई घोषणा

क्रमांक RTE से जुड़ी नई घोषणा
1. आरटीई के तहत  प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था।
2. छात्राओं के साथ अब छात्रों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा।
3. पहले आठवीं तक होती थी निशुल्क शिक्षा।
4. 9वीं से 12वीं के छात्रों के फीस का पुनर्भरण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।

नई स्कूल की घोषणा

क्रमांक स्कूल संबंधी नई घोषणा
1. 000 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
2. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा।

चिकित्सा के क्षेत्र में नई घोषणा

क्रमांक चिकित्सा संबन्धित घोषणा
1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई।
2. प्रति परिवार बीमा राशि 25 लाख करने का ऐलान।
3. EWS वालों को मिलेगा निशुल्क उपचार किसी योजना में।
4. अब ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी फ्री मिलेगा इलाज।
5. दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई।
6. 3 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज

फ्री बिजली की घोषणा

क्रमांक बिजली संबंधी घोषणा
1. राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली निशुल्क मिलेगी।

एलपीजी सिलेंडर ₹500 में

क्रमांक एलपीजी सिलेंडर
1. राजस्थान में 76 लाख परिवारों को अब ₹500 में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त होगा।

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संबंध में घोषणा

क्रमांक ऑनलाइन परीक्षा घोषणा
1. हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे जिसके लिए 250 करोड़ का खर्च आएगा।

75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाई

क्रमांक पेंशन
1. 75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाकर ₹1000 करने की घोषणा।

नई भर्ती की घोषणा

क्रमांक नई भर्ती घोषणा
1. 30,000 सफाई कर्मी की नई भर्ती का ऐलान।

स्कूटी योजना के संबंध में एलान

क्रमांक स्कूटी योजना
1. दिव्यांगों को 5000 स्कूटी मिलेगी।
2. कालीबाई स्कूटी योजना की संख्या में वृद्धि।
3. बालिकाओं की स्कूटी संख्या में वृद्धि. 20000 से बढ़ाकर 30000 की जाएंगी।
4. अब इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएंगी।

Rajasthan Budget 2023 -24 PDF in Hndi Download – Highlights

क्रमांक मुख्य जानकारी
1. सीएम अशोक गहलोत ने बजट भाषण में 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने का ऐलान किया। इस पर राज्य सरकार एक हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
2. पेपर लीक में किरकिरी होने के बाद इसे रोकने के लिए STF के गठन का ऐलान किया है।
3. सीएम ने मुफ्त बिजली का दायरा बढ़ाते हुए 50 यूनिट से 100 यूनिट कर दिया है। इसका लाभ एक करोड़ चार लाख घरों को मिलेगा, बचे हुए 15 लाख घरों को स्लेब के अनुसार फायदा मिलेगा।
4. सरकारी भर्ती में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए  एसओजी के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स का ऐलान किया है।
5. राजस्थान में एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी सभी भर्ती परिक्षाओं में निःशुल्क बैठ सकेंगे। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। एक लाख 80 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। तीन लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां होंगी।
6. वित्तीय वर्ष में 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर 100 बेड की क्षमता के विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाए जाएंगे। परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए अनुप्रति योजना का दायरा बढ़ाकर 30 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
7. कालीबाई भील और देवनारायण योजना में छात्राओं को वर्तमान में मिल रही 20 हजार की बजाय अब 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटियां दी जाएगी। उच्च शिक्षा में छात्राओं को घर से कॉलेज तक मुफ्त ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी। ये सुविधा कॉलेज से 75 किमी की दूरी तक मिलेगी।
8. प्रदेश में नई युवा नीति आएगी। इसमें 200 करोड़ रुपए छात्रवृत्ति में खर्च किए जाएंगे। 100 करोड़ रुपए स्किल डेवलपमेंट पर खर्च होंगे। 500 करोड़ रुपए के कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।
9. राजस्थान में चिरंजीवी योजना में इलाज के लिए बीमा राशि को दस लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
10. जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टिट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की स्थापना होगी। हेल्थ फार्मेसी और बायोइनफॉर्मेटिक से संबंधित कोर्सेज होंगे। इंस्टिट्यूट पर 300 करोड रुपए का खर्च होगा। युवाओं को पायलट की ट्रेनिंग देने के लिए राजीव गांधी एविएशन इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे।
11. अशोक गहलोत ने नेशनल फूड सिक्युरिटी एक्ट के तहत एक करोड़ परिवारों को निःशुल्क राशन देने की घोषणा की है। मनरेगा के तहत 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। अन्नपूर्णा फूड राशन किट में एक-एक किलो दाल,चीनी, नमक, खाद्य तेल और गर्म मसाले भी मिलेंगे।
12. शहरी क्षेत्र के निवासियों को रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना लागू होगी। इसके तहत 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इस मद में 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
13. राजस्थान में किसानों के लिए कृषक कल्याण कोष को पांच हजार करोड़ को बढ़ाकर सात हजार करोड़ किया गया है। राजस्थान क्रॉप प्रोडक्शन मिशन में 1 लाख किसानों को तारबंदी की स्कीम में लेने की घोषणा की है।
14. राज्यों में किसानों को दो हजार यूनिट फ्री बिजली की घोषणा। किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री किसान बिजली मित्र योजना में अनुदान दिया जाएगा।

Rajasthan Budget 2023-24 PDF in Hindi Download करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Download राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 PDF using below link

REPORT THISIf the download link of राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If राजस्थान बजट 2023 24 पीडीएफ | Rajasthan Budget 2023 24 is a copyright material Report This by sending a mail at [email protected]. We will not be providing the file or link of a reported PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *