प्राचीन भारत का इतिहास PDF

प्राचीन भारत का इतिहास PDF Download

प्राचीन भारत का इतिहास PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of प्राचीन भारत का इतिहास for free using the download button.

प्राचीन भारत का इतिहास PDF Summary

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप प्राचीन भारत का इतिहास PDF के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। भारत आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से वैश्विक पटल पर अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत न जाने कितने ही सिद्धों का स्थान रहा है और न जाने कितने ही बड़े आविष्कार भारत ने दिये हैं।

यदि आप एक छात्र हैं तथा किसी भी प्रकार की सरकारी व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको निश्चित रूप से इस प्राचीन भारत का इतिहास pdf में दिये गए उत्तरों से अत्यधिक सहायता प्राप्त होगी। यह प्रश्न विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं तथा साक्षात्कारों में भी इन प्रश्नों का विशेष योगदान है।

प्राचीन भारत का इतिहास PDF – सिंधु घाटी काल

जैसे ही हम सिंधु घाटी काल में आते हैं, मिट्टी, पकी हुई ईंटों और यहाँ तक कि पत्थरों से भी निर्मित काफी विस्तृत किलेबंदी दिखाई देती है। यह अवधि पुरातात्विक साक्ष्यों से समृद्ध है जो इसकी वास्तुशिल्पीय विरासत को गहराई से समझने में मदद करती है। सिंधु घाटी नगर नियोजन की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी वहाँ की बस्तियों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित करना: नगरकोट (गढ़) और निचला शहर। मोहनजोदड़ो का शहर भी इन दो व्यापक भागों में विभाजित था, और नगरकोट (गढ़) क्षेत्र अतिरिक्त रूप से एक खाई से घिरा हुआ था। कोट दीजी (3300 ईसा पूर्व) चूना पत्थर के मलबे और मिट्टी के ईंट से बनी एक विशाल दीवार से युक्त दृढ़ीकृत स्थान था, और इस बस्ती में एक नगरकोट (गढ़) परिसर तथा एक निचला आवासीय क्षेत्र शामिल था।

कालीबंगा (2920-2550 ईसा पूर्व) बड़े पैमाने पर मिट्टी के ईंट से बनी किलेबंदी से घिरा हुआ था। कच्छ और सौराष्ट्र के चट्टानी इलाकों में दृढ़ीकृत दीवारों के निर्माण में पत्थर का व्यापक रूप से उपयोग हुआ था। कच्छ के रण में धोलावीरा को, मिट्टी के गारे में स्थापित पत्थर के मलबे से बनी, एक शानदार दीवार के साथ मजबूत बनाया गया था। किलेबंदी की यह विशाल दीवार और गढ़ में पत्थर के खंभों के अवशेष बहुत विशिष्ट हैं तथा ये किसी भी अन्य हड़प्पा स्थल पर नहीं देखे गए हैं।

कई विद्वान इन निर्माणों को रक्षात्मक कार्य के लिए निर्मित नहीं मानते हैं, लेकिन उन्हें या तो बाढ़ के खिलाफ सुरक्षात्मक तटबंध या सामाजिक कार्यों के लिए बनाए गए ढांचे के रूप में मानते हैं। हालांकि, किलेबंदी, विशेष रूप से धोलावीरा जैसी भव्य किलेबंदी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सिंधु घाटी सभ्यता को सम्मिलित करते इतने लंबे समय में इतने बड़े क्षेत्र में बल और संघर्ष पूरी तरह से अनुपस्थित नहीं हो सकता था।

पुरापाषाण युग

हिमयुग का अधिकांश भाग पुरापाषाण काल में बीता है। भारतीय पुरापाषाण युग को औजारों, जलवायु परिवर्तनों के आधार पर तीन भागों में बांटा जाता है –

  • आरंभिक या निम्न पुरापाषाण युग (25,00,000 ईस्वी पूर्व – 100,000 ई. पू.)
  • मध्य पुरापाषाण युग (1,00,000 ई. पू. – 40,000 ई. पू.)
  • उच्च पुरापाषाण युग (40,000 ई.पू – 10,000 ई.पू.)

आदिम मानव के जीवाश्म भारत में नहीं मिले हैं। महाराष्ट्र के बोरी नामक स्थान पर मिले तथ्यों से अंदेशा होता है कि मानव की उत्पत्ति 14 लाख वर्ष पूर्व हुई होगी। यह बात लगभग सर्वमान्य है कि अफ़्रीका की अपेक्षा भारत में मानव बाद में बसे। यद्दपि यहां के लोगों का पाषाण कौशल लगभग उसी तरह विकसित हुआ जिस तरह अफ़्रीका में। इस समय का मानव अपना भोजन कठिनाई से ही बटोर पाता था। वह ना तो खेती करना जानता था और ना ही घर बनाना। यह अवस्था 9000 ई.पू. तक रही होगी।

पुरापाषाण काल के औजार छोटानागपुर के पठार में मिले हैं जो 1,00,000 ई.पू. तक हो सकते हैं। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में 20,000 ई.पू. से 10,000 ई.पू. के मध्य के औजार मिले हैं। इनके साथ हड्डी के उपकरण और पशुओं के अवशेष भी मिले हैं। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले की बेलन घाटी में जो पशुओं के अवशेष मिले हैं उनसे ज्ञात होता है कि बकरी, भेड़, गाय, भैंस इत्यादि पाले जाते थे। फिर भी पुरापाषाण युग की आदिम अवस्था का मानव शिकार और खाद्य संग्रह पर जीता था। पुराणों में केवल फल और कन्द मूल खाकर जीने वालों का जिक्र है। इस तरह के कुछ लोग तो आधुनिक काल तक पर्वतों और गुफाओं में रहते आए हैं।

प्राचीन भारत का इतिहास pdf मौर्य काल

नंद वंश के पतन के बाद, चंद्रगुप्त मौर्य अपने सुप्रसिद्ध मंत्री कौटिल्य की मदद से महान मौर्य वंश (321 ईसा पूर्व) के पहले राजा बने। कौटिल्य का राजनीतिक ग्रंथ, अर्थशास्त्र, वास्तव में सैन्य संस्थानों और उस अवधि की किलेबंदी को समझने के लिए सबसे महत्वपूर्ण साहित्यिक स्रोतों में से एक है। इसमें दी गई सप्तांग राज्य की अवधारणा राज्य को सात अंतर-संबंधित तत्वों से युक्त मानती है – स्वामी (राजा), अमात्य (मंत्री), जनपद (क्षेत्र और लोग), दंड (न्याय), दुर्ग (किलेबंदी वाली राजधानी), कोष (खजाना), और मित्र (सहयोगी)। चौथे तत्व अर्थात दुर्ग का वर्णन करते हुए उन्होंने इसकी रचना के लिए विस्तृत निर्देश दिए हैं।

वे ईंट या पत्थर की मुँडेरों के साथ मिट्टी के परकोटे बनाने की सलाह देते हैं, और सुझाव देते हैं कि किले के चारों ओर सैनिकों को तैनात किया जाए। किले की दीवारों को कमल और मगरमच्छों से भरी तीन खाइयों (खंदकों) से घिरा होना चाहिए। किले में, घेराबंदी के अंत तक अच्छी तरह से चलने वाली खाद्य आपूर्ति की जानी चाहिए और भागने के लिए गुप्त मार्ग होने चाहिए।

कौटिल्य ने किलों की विभिन्न श्रेणियों का भी उल्लेख किया है: धन्व दुर्ग या रेगिस्तान का किला; माही दुर्ग या मिट्टी का किला; जल दुर्ग या जल किला; गिरि दुर्ग या पहाड़ी किला; वन दुर्ग या वन किला; वफादार सैनिकों द्वारा संरक्षित किला या नर दुर्ग। अंतिम मौर्य राजा को पुष्यमित्र शुंग ने उखाड़ फेंका, और उन्होंने 187 ईसा पूर्व में शुंग वंश की स्थापना की। शुंग काल से संबंधित किलेबंदी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरागढ़ में की गई थी, जिसमें, मिट्टी के भीतरी भाग और खाई से युक्त, पकी हुई ईंट की दीवारों से बने परकोटे शामिल थे।

प्राचीन भारत का इतिहास pdf वैदिक काल

वैदिक काल से मिले साक्ष्य साहित्य के रूप में अधिक और भौतिक पुरातात्विक साक्ष्य के रूप में कम मिलते हैं। ऋग्वेद में दिवोदास के नाम से एक प्रसिद्ध भरत राजा का उल्लेख है, जिन्होंने दास शासक शंबर को हराया था, जिन्होंने कई पहाड़ी किलों की कमान संभाली हुई थी। इसमें पुर नामक किलेबंदी में रहने वाली जनजातियों का भी उल्लेख है। ऐतरेय ब्राह्मण तीन यज्ञ अग्नियों को तीन किलों के रूप में संदर्भित करता है जो असुरों (राक्षसों) को यज्ञ बलिदान में बाधा डालने से रोकती हैं। इंद्र को वैदिक साहित्य में पुरंदर या किलों के विनाशक के रूप में संदर्भित किया गया है।

ऋग्वेद

  • ऋग्वेद देवताओं की स्तुति से सम्बंधित रचनाओं का संग्रह है।
  • यह 10 मंडलों में विभक्त है। इसमे 2 से 7 तक के मंडल प्राचीनतम माने जाते हैं। प्रथम एवं दशम मंडल बाद में जोड़े गए हैं। इसमें 1028 सूक्त हैं।
  • इसकी भाषा पद्यात्मक है।
  • ऋग्वेद में 33 प्रकार के देवों (दिव्य गुणो से युक्त पदार्थो) का उल्लेख मिलता है।
  • प्रसिद्ध गायत्री मंत्र जो सूर्य से सम्बंधित देवी गायत्री को संबोधित है, ऋग्वेद में सर्वप्रथम प्राप्त होता है।
  • ‘ असतो मा सद्गमय ‘ वाक्य ऋग्वेद से लिया गया है।
  • ऋग्वेद में मंत्र को कंठस्त करने में स्त्रियों के नाम भी मिलते हैं, जिनमें प्रमुख हैं- लोपामुद्रा, घोषा, शाची, पौलोमी एवं काक्षावृती आदि।
  • इसके पुरोहित के नाम होत्री है।

यजुर्वेद

  • यजु का अर्थ होता है यज्ञ। इसमें धनुर्यवीद्या का उल्लेख है।
  • यजुर्वेद वेद में यज्ञ की विधियों का वर्णन किया गया है।
  • इसमे मंत्रों का संकलन आनुष्ठानिक यज्ञ के समय सस्तर पाठ करने के उद्देश्य से किया गया है।
  • इसमे मंत्रों के साथ साथ धार्मिक अनुष्ठानों का भी विवरण है, जिसे मंत्रोच्चारण के साथ संपादित किए जाने का विधान सुझाया गया है।
  • यजुर्वेद की भाषा पद्यात्मक एवं गद्यात्मक दोनों है।
  • यजुर्वेद की दो शाखाएं हैं- कृष्ण यजुर्वेद तथा शुक्ल यजुर्वेद।
  • कृष्ण यजुर्वेद की चार शाखाएं हैं- मैत्रायणी संहिता, काठक संहिता, कपिन्थल तथा संहिता। शुक्ल यजुर्वेद की दो शाखाएं हैं- मध्यान्दीन तथा कण्व संहिता।
  • यह 40 अध्याय में विभाजित है।
  • इसी ग्रन्थ में पहली बार राजसूय तथा वाजपेय जैसे दो राजकीय समारोह का उल्लेख है।

सामवेद

सामवेद की रचना ऋग्वेद में दिए गए मंत्रों को गाने योग्य बनाने हेतु की गयी थी।

  • इसमे 1810 छंद हैं जिनमें 75 को छोड़कर शेष सभी ऋग्वेद में उल्लेखित हैं।
  • सामवेद तीन शाखाओं में विभक्त है- कौथुम, राणायनीय और जैमनीय।
  • सामवेद को भारत की प्रथम संगीतात्मक पुस्तक होने का गौरव प्राप्त है।

अथर्व वेद

  • इस वेद में रहस्यमई विद्याओं, चमत्कार, जादू टोने, आयुर्वेद जड़ी बूटियों का वर्णन मिलता है।
  • इसमें कुल 20 अध्याय में 5687 मंत्र हैं।
  • अथर्ववेद आठ खंड में विभाजित है। इसमें भेषज वेद और धातु वेद दो प्रकार मिलते हैं।

प्राचीन भारत का इतिहास PDF प्राप्त करने हेतु कृपया नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

प्राचीन भारत का इतिहास pdf

प्राचीन भारत का इतिहास PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of प्राचीन भारत का इतिहास PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If प्राचीन भारत का इतिहास is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.