पितर देवता की आरती | Pitra Dev Ki Aarti Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, प्रस्तुत लेख में हम आपके लिए पितर देव की आरती के सन्दर्भ में जानकारी लेकर आये हैं। यह पितरों को समर्पित एक अत्यन्त ही मधुर व प्रचलित आरती है। आप विभिन्न प्रकार के स्तोत्रों व मन्त्रों का जाप तो कर सकते हैं, किन्तु जब तक पूजा संपन्न होने के पश्चात पितृ देवताओं की आरती नहीं करेंगे, तब तक आपका पूजन अधूरा रहता है।
हमने आप सभी के लिए यहाँ पितर आरती pdf उपलब्ध करवा रहे हैं, जिसमे से देखकर आप इस आरती का गायन कर सकते हैं। न केवल आप इसमें से पितर आरती के लिरिक्स पढ़ सकते हैं, अपितु आप इस पीडीऍफ़ को प्रिंट करके पुस्तक की भाँती पूजा स्थल में रख सकते हैं।
पितर जी की आरती लिरिक्स / Pitar Ji Aarti Lyrics PDF
जय जय पितर जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी,
शरण पड़यो हूँ थारी देवा,
रखियो लाज हमारी,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी ।।
आप ही रक्षक आप ही दाता,
आप ही खेवनहारे,
मैं मूरख हूँ कछु नहिं जाणूं,
आप ही हो रखवारे,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।
आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी,
करने मेरी रखवारी।
हम सब जन हैं शरण आपकी,
है ये अरज गुजारी,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी ।।
देश और परदेश सब जगह,
आप ही करो सहाई,
काम पड़े पर नाम आपको,
लगे बहुत सुखदाई,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।
भक्त सभी हैं शरण आपकी,
अपने सहित परिवार,
रक्षा करो आप ही सबकी,
रहूँ मैं बारम्बार,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी ।।
जय जय पितर जी महाराज,
मैं शरण पड़यों हूँ थारी,
शरण पड़यो हूँ थारी देवा,
रखियो लाज हमारी,
जय जय पितृ जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी।।
पितर देव की आरती कैसे करें ?
- सर्वप्रथम स्नान आदि करके स्वच्छ हो जाएँ।
- अब दक्षिण दिशा की और मुख करके बैठ जाएँ।
- तदोपरान्त पितर चालीसा का पाठ करें।
- अब पितरों को जल अर्पित करें।
- तत्पश्चात पितरों को भोग अर्पित करें।
- अन्त में पितृ आरती का गायन करें तथा उनसे आशीर्वाद ग्रहण करें।
You may also like :
- पितृ गायत्री मंत्र | Pitru Gayatri Mantra PDF in Sanskrit
- पितृ सूक्त पाठ | Pitru Suktam PDF in Hindi
- पितृ स्तोत्र | Pitru Stotra PDF in Sanskrit
- पितृ स्तोत्र हिंदी | Pitru Stotra PDF in Hindi
- पितर चालीसा | Pitra Chalisa PDF in Hindi
पितर आरती pdf डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
You can download Pitra Aarti PDF by clicking on the following download button.