श्री पार्वती माता की आरती | Parvati Mata Aarti Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप श्री पार्वती माता की आरती pdf / Parvati Mata Aarti pdf प्राप्त कर सकते हैं। यह आरती माता पार्वती को समर्पित एक अत्यधिक मनोहर व मधुर आरती है जिसके गायन से माता जी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पार्वती माता की पूजा अर्चना करने से अविवाहित युवतियों को इच्छित वर की प्राप्ति होती है। देवी पार्वती को देवी आदि शक्ति के नाम से भी जाना जाता है।
देवी की साधना करने से जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं। अधिकांश स्थानों पर भगवान् शिव के साथ देवी पार्वती तथा देवी पार्वती के साथ भगवान् शिव का पूजन अनिवार्य रूप से होता है। अतः देवी पार्वती का स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। यदि आप भी अपने जीवन में सुख – शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो प्रति शुक्रवार देवी पार्वती माता की चालीसा का पाठ करने के उपरांत श्री पार्वती माता आरती का गायन अवश्य करें।
पार्वती माता की आरती लिरिक्स pdf | Parvati Mata Aarti Lyrics in Hindi pdf
॥ श्री पार्वती माता जी की आरती ॥
जय पार्वती माताजय पार्वती माता।
ब्रह्म सनातन देवीशुभ फल की दाता॥
जय पार्वती माता
अरिकुल पद्म विनाशिनिजय सेवक त्राता।
जग जीवन जगदम्बा,हरिहर गुण गाता॥
जय पार्वती माता
सिंह को वाहन साजे,कुण्डल हैं साथा।
देव वधू जस गावत,नृत्य करत ताथा॥
जय पार्वती माता
सतयुग रूपशील अतिसुन्दर,नाम सती कहलाता।
हेमांचल घर जन्मी,सखियन संग राता॥
जय पार्वती माता
शुम्भ निशुम्भ विदारे,हेमांचल स्थाता।
सहस्त्र भुजा तनु धरि के,चक्र लियो हाथा॥
जय पार्वती माता
सृष्टि रूप तुही हैजननी शिवसंग रंगराता।
नन्दी भृंगी बीन लहीसारा जग मदमाता॥
जय पार्वती माता
देवन अरज करतहम चित को लाता।
गावत दे दे ताली,मन में रंगराता॥
जय पार्वती माता
श्री प्रताप आरती मैया की,जो कोई गाता।
सदासुखी नित रहतासुख सम्पत्ति पाता॥
जय पार्वती माता
You may also like:
- Dashamata Vrat Katha & Pooja Vidhi
- Santoshi Mata Vrat Katha
- Sri Sita Mata Chalisa
- Renuka Mata Stotra
- Tulsi Mata Ki Aarti
- Gau Mata Ki Aarti
- Mata Ke Bhajan
- Parvati Mata Aarti
आप नीचे दिए हुए डाउनलोड बटन से श्री पार्वती माता की आरती हिंदी pdf (Parvati Mata Aarti Hindi PDF) डाउनलोड कर सकते हैं।