ऑफिसियल लेटर फॉर्मेट इन हिंदी PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप ऑफिसियल लेटर फॉर्मेट इन हिंदी PDF प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिसियल लेटर को हिन्दी भाषा में आधिकारिक पत्र कहते हैं। सरकारी व अधिकारी पत्र लिखते समय उसकी विषय वस्तु का महत्वपूर्ण ढंग से ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि वह पत्र जिस उद्देश्य से लिखा गया है उसकी प्राप्ति सफलता से की जा सके।
यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि यदि आप किसी सरकारी अधिकारी अथवा विभाग को एक पत्र लिख रहे हैं तो यह हर प्रकार से स्पष्ट रूप में लिखा जाना चाहिए व सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करना चाहिए। पत्र के अन्त में धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जाना चाहिए तथा प्रार्थीका नाम तथा पता लिखना चाहिए।
ऑफिसियल लेटर फॉर्मेट इन हिंदी PDF
No. | पत्र का भाग | अनौपचारिक पत्र | औपचारिक पत्र |
1 | प्रेषक (पत्र भेजने वाले का नाम व पता) | बाईं तरफ़, ऊपर सबसे | बाईं तरफ़, ऊपर सबसे |
2 | दिनांक | प्रेषक के पते के नीचे | प्रेषक के पते के नीचे |
3 | पत्र प्राप्तकर्ता का नाम/पता, या पद, या कार्यालय | लिफाफे पर नाम और पता | तारीख के नीचे सेवा में, पता, या पद, या कार्यालय |
4 | विषय कम शब्दों में | नहीं लिखा जाता | प्राप्तकर्ता के पते के बाद |
5 | संबोधन | आदरणीय, प्रिय, आदि। | महोदय, श्रीमान, आदि |
6 | अभिवादन | सादर प्रणाम, चरण स्पर्श, आदि | नहीं लिखा जाता |
7 | पत्र का मुख्य भाग | पहला अनुछेद…….दूसरा अनुच्छेद……. | पहला अनुछेद…….दूसरा अनुच्छेद……. . |
8 | मुख्य भाग की समाप्ति | उत्तर की प्रतीक्षा में | धन्यवाद/आभार |
9 | हस्ताक्षर से पहले शब्दकोश | तुम्हारा हितैषी, आपका बेटा आदि | भवदीय/भवदीया |
10 | हस्ताक्षर | हस्ताक्षर नहीं | हस्ताक्षर |
औपचारिक पत्र के प्रकार
Formal Letter in Hindi को तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है-
- प्रार्थना-पत्र –
जिन पत्रों में निवेदन अथवा प्रार्थना की जाती है, वे ‘प्रार्थना-पत्र’ कहलाते हैं। प्रार्थना पत्र में अवकाश, शिकायत, सुधार, आवेदन आदि के लिए लिखे गए पत्र आते हैं। ये पत्र स्कुल के प्रधानाचार्य से लेकर किसी सरकारी विभाग के अधिकारी को भी लिखे जा सकते हैं।
- कार्यालयी-पत्र –
जो पत्र कार्यालयी काम-काज के लिए लिखे जाते हैं, वे ‘कार्यालयी-पत्र’ कहलाते हैं। ये सरकारी अफसरों या अधिकारियों, स्कूल और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को लिखे जाते हैं। इन पत्रों में डाक अधीक्षक, समाचार पत्र के सम्पादक, परिवहन विभाग, थाना प्रभारी, स्कूल प्रधानाचार्य आदि को लिखे गए पत्र आते हैं।
- व्यवसायिक-पत्र –
व्यवसाय में सामान खरीदने व बेचने अथवा रुपयों के लेन-देन के लिए जो पत्र लिखे जाते हैं, उन्हें ‘व्यवसायिक-पत्र’ कहते हैं। इन पत्रों में दुकानदार, प्रकाशक, व्यापारी, कंपनी आदि को लिखे गए पत्र आते हैं।
कार्यालयी-पत्र का प्रारूप / Office Letter writing format in Hindi PDF
सेवा में,
प्रबंधक/अध्यक्ष (प्रश्नानुसार),
कार्यालय
विषय- (पत्र लिखने के कारण)।
महोदय,
पहला अनुच्छेद ………………….
दूसरा अनुच्छेद ………………….
समाप्ति (धन्यवाद/आभार)
भवदीय/भवदीया
(नाम,पता,फोन नम्बर)
You can download ऑफिसियल लेटर फॉर्मेट इन हिंदी PDF by clicking on the following download button.