एनएफएसए खाद्य सुरक्षा योजना 2022 फॉर्म | NFSA Khadya Suraksha Yojana 2022 Form Hindi PDF Summary
सभी को नमस्कार आज हम आप सभी की सहायता के लिए एनएफएसए खाद्य सुरक्षा योजना 2022 फॉर्म / NFSA Khadya Suraksha Yojana 2022 Form PDF अपलोड करने जा रहे हैं | यदि आपका नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा में जुड़ा है, तो आप राज्य के उचित मूल्य की दुकान से चावल, गेहूं और अन्य राशन जैसी चीजें सस्ते दरों पर प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए शुरू की गई है। राजस्थान खाद्य सुरक्षा में पिछले 2 साल से नए आवेदन नहीं लिए जा रहे थे। लेकिन अब फिर से नए आवेदन शुरू किए गए हैं। यदि आप राजस्थान खाद्य सुरक्षा में अपना नाम जोड़ने के योग्य और पात्र हैं, तो आप अपना नाम खाद्य सुरक्षा में जोड़ सकते हैं।
राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना 2022: वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में 10 लाख नए परिवारों को जोड़ने की घोषणा की है। राजस्थान में बजट घोषणा पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए विभाग ने एनएफएसए पोर्टल को तत्काल शुरू करने का निर्णय लिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ई-मित्र के माध्यम से राजस्थान खाद्य सुरक्षा में अपना नाम जोड़ सकते हैं। राजस्थान खाद्य सुरक्षा के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए पात्र उम्मीदवार इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं, इसके अलावा वे आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं, जिसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
NFSA Khadya Suraksha Yojana 2022 PDF- Eligibility
यदि आप राजस्थान खाद्य सुरक्षा में अपना नाम जुडवाना चाहते है, तो आपके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए-
- बीपीएल परिवार
- अंत्योदय परिवार
- अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी
- भूमिहीन कृषक, सीमांत कृषक, लघु कृषक
- एकल महिलाएं
- श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक
- पंजीकृत अनाथालय एवं वर्द्ध आश्रम एवं कुष्ठ आश्रम
- कचरा बीनने वाले परिवार, उत्तराखंड त्रासदी वाले परिवार
- साईकिल रिक्शा चालक, कुली
- घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जातिया
- पालनहार योजना अंतर्गत लाभार्थी बच्चे व पालनहार परिवार
- वर्द्ध दम्पति जिनके केवल दिव्यांग सन्तान हो या निसंतान हो
- सिलिकोसिस रोग से ग्रसित व्यक्ति एवं परिवार
- एड्स से ग्रसित व्यक्ति एवं उनका परिवार
- आस्था कार्ड धारी परिवार आदि
NFSA Khadya Suraksha Yojana 2022 Important Document
राजस्थान खाद्य सुरक्षा के लिए आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए-
आधार कार्ड |
राशन कार्ड |
जन आधार कार्ड |
जाति प्रमाण पत्र |
पासपोर्ट साइज़ फोटो |
पैन कार्ड/ मतदाता कार्ड/ बिजली के नम्बर/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट/ जल बिल संख्या/ बैंक खाता नम्बर |
How to Apply Online Khadya Suraksha Yojana 2022
राजस्थान खाद्य सुरक्षा 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत करना होगा. राजस्थान खाद्य सुरक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को निम्न स्टेपो का पालन करना होगा-
- योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा.
- उसके बाद ई-मित्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना है.
- उसके बाद “Khadya Suraksha Yojana 2022” के लिंक पर क्लिक करना है. आप जिस क्षेत्र में आते है उसी का चयन करना है.
- उसके बाद आपको अपने जन आधार कार्ड नम्बर डालने है, जिसमे आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे.
- उसके बाद ओटीपी से वेरीफाई करना है.
- वेरीफाई करते ही आपके सामने आपका आवेदन फॉर्म खुल जायेगा.
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है
- उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है.
- उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे.
- उसके बाद सबमिट कर दे.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.
You may also like:
खाद्य सुरक्षा योजना राजस्थान फॉर्म 2022 | Rajasthan Khadya Suraksha Form 2022
प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म 2022 / Pradhan Mantri Awas Yojana Form 2022
राजस्थान तारबंदी योजना 2022 फॉर्म | Tarbandi Yojana Application Form in Hindi
कन्या सुमंगला योजना फॉर्म | UP Kanya Sumangala Yojana Form in Hindi
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana
मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना | Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana
हरियाणा सक्षम योजना | Saksham Yojana in Hindi
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एनएफएसए खाद्य सुरक्षा योजना 2022 फॉर्म / NFSA Khadya Suraksha Yojana 2022 Form PDF डाउनलोड कर सकते हैं।