श्री नवग्रह आरती | Navgrah Aarti Hindi - Description
नमस्कार पाठकों, इस लेख के द्वारा आप श्री नवग्रह आरती PDF / Navgrah Aarti PDF in Hindi प्राप्त कर सकते हैं। समस्त प्रकार के प्राणियों के जीवन पर नवग्रहों का प्रभाव पड़ता है। अतः इन नवग्रहों को प्रसन्न करना बहुत आवश्यक है। यदि आप इन नवग्रहों को आसानी से प्रसन्न करना चाहते हैं, तो नवग्रह आरती का गायन अवश्य करें।
बहुत से लोग कुंडली में नवग्रह दोषों से बचने के लिए अनेक प्रकार के उपाय व पूजन – अनुष्ठान करते हैं किन्तु यदि आप प्रति दिन नवग्रह चालीसा का आरती सहित पाठ करते हैं, तो आपको किसी भी प्रकार के ग्रह शांति अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं होती है। नवग्रह की कृपा होने पर घर में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता है।
नवग्रह देव की आरती PDF | Navagrah Aarti PDF in Hindi
आरती श्री नवग्रहों की कीजै ।
बाध, कष्ट, रोग, हर लीजै ।।
सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर ।
जाकी कृपा कबहुत नहिं छीजै ।।
रुप चंद्र शीतलता लायें ।
शांति स्नेह सरस रसु भीजै ।।
मंगल हरे अमंगल सारा ।
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ।।
बुद्ध सदा वैभव यश लीये ।
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै ।।
विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो ।
प्रगति सदा मानव पै रीझे।।
शुक्र तर्क विज्ञान बढावै ।
देश धर्म सेवा यश लीजे ।।
न्यायधीश शनि अति ज्यारे ।
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ।।
राहु मन का भरम हरावे ।
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ।।
स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै ।
पराधीनता मनहित खीजै ।।
नवग्रह शांति मंत्र | Navgrah Shanti Mantra PDF
- ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:
- ऊँ सों सोमाय नम:
- ऊँ अं अंगारकाय नम:
- ऊँ बुं बुधाय नम:
- ऊँ बृं बृहस्पतये नम:
- ऊँ शुं शुक्राय नम:
- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
- ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:
- ‘ऊँ स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:
You may also Like :
- श्री नवग्रह चालीसा | Navagraha Chalisa PDF in Hindi
- नवग्रह कवच | Navagraha Kavacham PDF in Hindi
- नवग्रह गायत्री मंत्र | Navagraha Gayatri Mantra PDF in Sanskrit
- नवग्रह स्तोत्र पाठ | Navagraha Stotra PDF in Hindi
You can download श्री नवग्रह आरती PDF / Navgrah Aarti PDF in Hindi by clicking on the following download button.