मानव अधिकार पर टिप्पणी Hindi - Description
हैलो दोस्तों आज हम आप सभी की सहायता के लिए मानव अधिकार पर टिप्पणी PDF अपलोड करने जा रहे हैं। आप में से कई लोग पीडीएफ प्रारूप में मानवाधिकारों की तलाश में हैं, लेकिन इसे कहीं भी नहीं ढूंढ पा रहे हैं, चिंता न करें हम आपकी सहायता के लिए यहां हैं। यहां पर आप मानवाधिकारों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण एकत्र कर सकते हैं। साथ ही, आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मानवाधिकार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
मानव अधिकार मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर मानवाधिकार नहीं होंगे तो मानव की स्थिति बिना पानी के मछली जैसी हो जाएगी। जिस तरह इंसान के लिए सांस लेना बहुत जरूरी है, उसी तरह मानवाधिकारों का होना भी जरूरी है। भारत में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए हर साल 10 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि मानव अधिकार इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं, तो आइए आज हम आपको पूरी जानकारी देंगे- मानवाधिकारों के बारे में हिंदी में
मानव अधिकार पर टिप्पणी PDF– क्या है?
मानवाधिकार एक वह ताकत है जो आपको अपने अधिकार के बारे में बताते हैं। आपको इन्हें जानना बेहद ज़रूरी है। यह आपके लिए एक अनमोल उपहार ही तरह हैं. चलिए, जानते हैं – Human Rights in Hindi
- संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के अनुसार, यह अधिकार जाति, लिंग, राष्ट्रीयता, भाषा, धर्म या किसी अन्य आधार पर भेदभाव किए बिना सभी को प्राप्त हैं।
- मानवाधिकारों में मुख्यतः जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार, गुलामी और यातना से मुक्ति का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार और काम एवं शिक्षा का अधिकार, आदि शामिल हैं।
- कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के इन अधिकारों को प्राप्त करने का हक़दार होता है।
- मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर, 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (National Human Rights Commission-NHRC) की स्थापना की गई।
क्यों ज़रूरी हैं Human Rights / मानव अधिकार ?
निम्नलिखित में आपको लिस्ट दी जा रही है कि क्यों ज़रूरी है व्यक्ति के जीवन में Human Rights, जानिए Human Rights in Hindi में उस लिस्ट के नाम।
- शारीरिक स्वतंत्रता के लिए.
- गिरफ्तारी व अन्य बेवजह रोककर रखने के प्रविर्ती में मुक्ति के लिए
- मनुष्य के आत्म सम्मान को बचाकर रखने के लिए
- मनुष्य के मौलिक अधिकारों को बचके रखने के लिए
- जीवन स्तर को उच्च बनाने के लिए
- अधिकारों के कब्ज़े को रोकने के लिए
- राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय गौरव एवं शांति बनाने के लिए
- मानव के सर्वागीण विकाश के लिए
- न्याय के रक्षा के लिए
मानवाधिकार PDF- के उद्देश्य
नौकरशाही पर रोक लगाना, मानव अधिकारों के हनन को रोकना तथा लोक सेवक द्वारा उनका शोषण करने में अंकुश लगाना। मानवाधिकार की सुरक्षा के बिना सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आज़ादी खोखली है, मानवाधिकार की लड़ाई हम सभी की लड़ाई है। विश्वभर में नस्ल, धर्म, जाति के नाम मानव द्वारा मानव का शोषण हो रहा है। अत्याचार को रोकना एक बेहद ज़रूरी कार्य है। हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद धर्म और जाति के नाम पर भारतवासियों को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। आदमी का रंग कैसा भी हो, हिन्दू हो या मुस्लमान, सिख हो या ईसाई, हिंदी बोले या कोई अन्य भाषा, सभी केवल इंसान हैं और संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित मानवाधिकारों को प्राप्त करने का अधिकार हैं।
मानव अधिकार PDF- इन चीज़ों की करते हैं सुरक्षा
Human Rights in Hindi में आपको निम्नलिखित चीज़ों की लिस्ट दी जा रही है जिसके लिए Human Rights दुनिया भर में आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते हैं।
- सभी गरीब बच्चों, महिला, बुजुर्ग व विक्लांग व्यक्तियों के लिऐ समान शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाना और दवाईयां तथा उपकरण उपलब्ध कराना।
- सामाजिक बुराई के खिलाफ पहल करना और बुलंद आवाज उठाना तथा पीड़ितों को बुराई से छुटकारा दिलाना।
- बाल व बंधुआ मजदूरी के अत्याचार से मुक्ति दिलाना।
- बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गो की रक्षा के लिए काम करना।
- समाज के लिए योगदान करने वाली हस्तियों को समय-समय पर पुरूस्कृत करके उनका सम्मान करना।
- समाज व हर वर्ग के लोगो के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
- जनता तथा पुलिस के बीच में सहयोग का पुल बनाना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना।
- नए शिक्षा संस्थान, अस्पताल व अनाथ आश्रम खोलना और अन्य आश्रमों की देख-रेख करना।
- भ्रूण हत्या पर हर सम्भव रोक लगाना व उनके खिलाफ आवाज उठाना।
- हर वर्ग के कमज़ोर व्यक्ति को समाज में न्याय दिलाना।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मानव अधिकार पर टिप्पणी PDF डाउनलोड कर सकते है|