श्री महालक्ष्मी आरती | Mahalakshmi Aarti Hindi - Description
प्रिय पाठकों, हम आपके लिए श्री महालक्ष्मी आरती PDF / Mahalakshmi Aarti PDF in Hindi प्रस्तुत कर रहे हैं। श्री महालक्ष्मी जी संसार में सभी को धन, यश, वैभव व सम्पदा प्रदान करती हैं। उनकी पूजा अर्चना करने से आप भी अपने जीवन में अनेक प्रकार की सुख – सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति जीवन में गरीबी से जूझ रहा है, तो उसे श्री महालक्ष्मी देवी जी की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
महालक्ष्मी अष्टकम तथा श्री महालक्ष्मी कवच का पाठ करने से लक्ष्मी माता अत्यंत प्रशन्न होती है। भक्तजनों को महालक्ष्मी मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। माता की पूजा- अर्चना कर के लक्ष्मी जी की आरती भी अवश्य करनी चाहिए। श्री लक्ष्मी सहस्रनाम स्तोत्र तथा सिद्ध लक्ष्मी स्तोत्र का नियमित पाठ करने से लक्ष्मी जी अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। जो भी भक्तजन आर्थिक रूप से परेशान है उन्हें वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना चाहिए और वैभव लक्ष्मी व्रत कथा सुननी चाहिए ऐसा करने से मैया अपने भक्तों पर खूब धनवर्षा करती हैं।
श्री महालक्ष्मी आरती PDF | Mahalakshmi Aarti PDF in Hindi
ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
श्री महालक्ष्मी जी आरती के लाभ | Mahalaxmi Aarti Benefits
- इस आरती के फलस्वरूप आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
- जिस घर में यह आरती नियमित रूप से होती है, उस घर में धन – धन्य की कभी कमी नहीं होती है।
- इस आरती के प्रभाव से व्यक्ति की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें दूर होती हैं।
- यह आरती जीवन में प्रसन्नता का संचार करती है।
- देवी महालक्ष्मी के पूजन से घर में मंगलकार्य होते हैं।
You may also like :
- महालक्ष्मी व्रत कथा | Mahalaxmi Vrat Katha PDF in Hindi
- Sri Mahalakshmi Ashtothram PDF
- मार्गशीर्ष महालक्ष्मी व्रत कथा | Margashirsha Mahalaxmi Vrat Katha PDF in Hindi
- महालक्ष्मी अष्टकम | Mahalakshmi Ashtkam in Hindi
- श्री महालक्ष्मी कवच | Sri Mahalakshmi Kavacham
- श्री महालक्ष्मी आरती | Mahalakshmi Aarti in Hindi
- लक्ष्मी पंचमी व्रत कथा | Lakshmi Panchami Vrat Katha in Hindi
- अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र | Ashta Lakshmi Stotram in Hindi
You can also download the श्री महालक्ष्मी आरती PDF / Mahalakshmi Aarti PDF in Hindi by clicking on the following download button.