श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa PDF in Hindi

श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa Hindi PDF Download

श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa in Hindi for free using the download button.

Tags:

श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa Hindi PDF Summary

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप श्री महागौरी चालीसा PDF / Shri Mahagauri Chalisa PDF Hindi भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते ही हैं कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ प्रत्येक दिन कोई न कोई विशेष उत्सव अथवा पर्व होता ही है। यह उत्सव न केवल आपसी सौहार्द वृद्धि करते हैं अपितु एक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

नवरात्रि भी भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी आदि शक्ति के नौ भिन्न रूपों का पूजन किया जाता है। इस उत्सव को नवदुर्गा पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व सम्पूर्ण भारत में अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी तिथि पर माता महागौरी का पूजन किया जाता है।

माता महागौरी का वर्ण गौर्ण होने कारण उन्हें माहागौरी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में माता महागौरी का पूजन करने से समस्त प्रकार के सुख एवं आरोग्य की प्राति होती है। यदि आप भी माता महागौरी जी का पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो महागौरी चालीसा का पाठ श्रद्धापूर्वक अवश्य करें।

श्री महागौरी चालीसा PDF | Shri Mahagauri Chalisa Lyrics In Hindi PDF

॥मां महागौरी की चालीसा॥

मन मंदिर मेरे आन बसो, आरम्भ करूं गुणगान,
गौरी माँ मातेश्वरी, दो चरणों का ध्यान।
पूजन विधी न जानती, पर श्रद्धा है आपर,
प्रणाम मेरा स्विकारिये, हे माँ प्राण आधार।

नमो नमो हे गौरी माता, आप हो मेरी भाग्य विधाता,
शरनागत न कभी गभराता, गौरी उमा शंकरी माता।
आपका प्रिय है आदर पाता, जय हो कार्तिकेय गणेश की माता,
महादेव गणपति संग आओ, मेरे सकल कलेश मिटाओ।

सार्थक हो जाए जग में जीना, सत्कर्मो से कभी हटु ना,
सकल मनोरथ पूर्ण कीजो, सुख सुविधा वरदान में दीज्यो।
हे माँ भाग्य रेखा जगा दो, मन भावन सुयोग मिला दो,
मन को भाए वो वर चाहु, ससुराल पक्ष का स्नेहा मै पायु।

परम आराध्या आप हो मेरी, फ़िर क्यूं वर मे इतनी देरी,
हमरे काज सम्पूर्ण कीजियो, थोडे में बरकत भर दीजियो।
अपनी दया बनाए रखना, भक्ति भाव जगाये रखना,
गौरी माता अनसन रहना, कभी न खोयूं मन का चैना।

देव मुनि सब शीश नवाते, सुख सुविधा को वर मै पाते,
श्रद्धा भाव जो ले कर आया, बिन मांगे भी सब कुछ पाया।
हर संकट से उसे उबारा, आगे बढ़ के दिया सहारा,
जब भी माँ आप स्नेह दिखलावे, निराश मन मे आस जगावे।

शिव भी आपका काहा ना टाले, दया द्रष्टि हम पे डाले,
जो जन करता आपका ध्यान, जग मे पाए मान सम्मान।
सच्चे मन जो सुमिरन करती, उसके सुहाग की रक्षा करती,
दया द्रष्टि जब माँ डाले, भव सागर से पार उतारे।

जपे जो ओम नमः शिवाय, शिव परिवार का स्नेहा वो पाए,
जिसपे आप दया दिखावे, दुष्ट आत्मा नहीं सतावे।
सता गुन की हो दता आप, हर इक मन की ग्याता आप,
काटो हमरे सकल कलेश, निरोग रहे परिवार हमेश।

दुख संताप मिटा देना माँ, मेघ दया के बरसा देना माँ,
जबही आप मौज में आय, हठ जय माँ सब विपदाए।
जीसपे दयाल हो माता आप, उसका बढ़ता पुण्य प्रताप,
फल-फूल मै दुग्ध चढ़ाऊ, श्रद्धा भाव से आपको ध्यायु।

अवगुन मेरे ढक देना माँ, ममता आँचल कर देना माँ,
कठिन नहीं कुछ आपको माता, जग ठुकराया दया को पाता।
बिन पाऊ न गुन माँ तेरे, नाम धाम स्वरूप बहू तेरे,
जितने आपके पावन धाम, सब धामो को माँ प्राणम।

आपकी दया का है ना पार, तभी को पूजे कुल संसार,
निर्मल मन जो शरण मे आता, मुक्ति की वो युक्ति पाता।
संतोष धन्न से दामन भर दो, असम्भव को माँ सम्भव कर दो,
आपकी दया के भारे, सुखी बसे मेरा परिवार।

अपकी महिमा अती निराली, भक्तो के दुःख हरने वाली,
मनो कामना पुरन करती, मन की दुविधा पल मे हरती।
चालीसा जो भी पढे-सुनाया, सुयोग वर् वरदान मे पाए,
आशा पूर्ण कर देना माँ, सुमंगल साखी वर देना माँ।

गौरी माँ विनती करूँ, आना आपके द्वार,
ऐसी माँ कृपा किजिये, हो जाए उद्धहार।
हीं हीं हीं शरण मे, दो चरणों का ध्यान,
ऐसी माँ कृपा कीजिये, पाऊँ मान सम्मान।

नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप श्री महागौरी चालीसा / Shri Mahagauri Chalisa PDF Download कर सकते हैं।

श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa pdf

श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If श्री महागौरी चालीसा | Shri Mahagauri Chalisa is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.