लोहड़ी पूजा विधि और सामग्री लिस्ट | Lohri Puja Vidhi and Samagri List Hindi PDF Summary
नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको लोहड़ी पूजा विधि और सामग्री लिस्ट PDF / Lohri Puja Vidhi and Samagri List PDF का लिंक दे रहे है। लोहड़ी का त्योहार बड़े धूमधाम से फसल की कटाई और बुआई के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते और खुशियां मनाते हैं। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालने एवं इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटने की परंपरा है।
इस दिन पॉपकॉर्न और तिल के लड्डू भी बांटे जाते हैं। ये त्योहार पंजाब में फसल काटने के दौरान मनाया जाता है। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में लोहड़ी पूजा विधि PDF / Lohri Puja Vidhi PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं। लोहड़ी में गीतों का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इन गीतों से लोगों के अंतर्मन में एक नई ऊर्जा एवं ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है. गीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाया जाता है। इन सांस्कृतिक लोक गीतों में ख़ुशहाल फसलों आदि के बारे में वर्णन होता है. गीत के द्वारा पंजाबी योद्धा दुल्ला भाटी को भी याद किया जाता है।
लोहड़ी पूजा विधि PDF | Lohri Puja Vidhi PDF in Hindi
-
- लोहड़ी जलाने से पूर्व जहां लोहड़ी स्थापित कि है वहां पश्चिम दिशा में आदिशक्ति कि तस्वीर स्थापित करें। लोहड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण, आदिशक्ति और अग्निदेव की आराधना की जाती है।
- इसके उपरांत उनके समक्ष सरसों तेल का दीपक जलाएं।
- उन्हें सिंदूर और बेलपत्र अर्पित करें।
- भोग के दौरान श्रीकृष्ण और अग्निदेव का भी आह्वान कर उन्हें तिल के लड्डू चढ़ाएं।
- इसके बाद सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर डालें।
- अप लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित करें।
- इसके उपरांत उसमें तिल का लड्डू, मक्का और मूंगफली अर्पित करें।
- और अंत में लोहड़ी की परिक्रमा करें। परिक्रमा 7 या 11 होनी चाहिए।
लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट PDF | Lohri Puja Samagri List PDF
- सूखा नारियल़
- मेवा
- मूंगफली
- गजक
- तिल
- रेवड़ी
- मक्का लोहड़ी के दिन पूजा के लिए जरूरी सामग्री
- दीप
- सिंदूर
- बेलपत्र
- कपूर
- रूई
- सरसों तेल
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त 2023
- लोहड़ी शनिवार, जनवरी 14, 2023 को
- लोहड़ी संक्रान्ति का क्षण – 08:57 पी एम
- मकर संक्रान्ति रविवार, जनवरी 15, 2023 को
आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके लोहड़ी पूजा विधि और सामग्री लिस्ट PDF / Lohri Puja Vidhi and Samagri List PDF in Hindi में डाउनलोड कर सकते हैं।