लोहड़ी पर निबंध in 10 Lines Hindi - Description
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप लोहड़ी पर निबंध in Hindi 10 Lines PDF प्राप्त कर सकते हैं। लोहड़ी का पर्व भारत सही सम्पूर्ण विश्व में बढ़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लोहड़ी को लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व पंजाब में तथा सिक्ख समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
लोहड़ी के पावन अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी तथा गुड़ का सेवन करने का विशेष महत्व होता है। सिक्ख समुदाय में लोहड़ी के त्योहार को नए वर्ष के आगमन तथा शीतकाल की अंत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सभी एक – दूसरे को शुभकामनायें देते हैं तथा आने वाले समय में प्रगति की कामना करते हैं।
लोहड़ी पर निबंध in Hindi 10 Lines PDF
- लोहड़ी उत्तर भारत में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है।
- यह पंजाबियों का एक प्रमुख त्योहार है जो मुख्यतः पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली आदि में मनाया जाता है।
- हिंदू कैलेंडर के अनुसार लोहड़ी प्रति वर्ष पौष या माघ माह को मनाया जाता है।
- इस त्यौहार पर सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं।
- लोहड़ी पर सभी लोग अलाव चलाकर उसकी परिक्रमा लगाते हैं और लोकप्रिय लोहड़ी गीत गाते हैं एवं नृत्य करते हैं।
- लोहड़ी पर सभी लोग अलाव में मिठाई, मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ी आदि को अर्पित करते हैं।
- इस त्यौहार को सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
- यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाता है।
- लोहड़ी पर सभी लोग संगीत गाते हैं एवं खूब नृत्य करते हैं।
- लोहड़ी पर सभी बच्चे, बड़े और बूढ़े लोग आपस में मिलकर एक साथ त्यौहार मनाते हैं।
लोहड़ी पर निबंध हिंदी में निशुल्क प्राप्त करने हेतु कृपया नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।