लाडली योजना हरियाणा फॉर्म | Ladli Yojna Haryana Form Hindi - Description
हमारे देश में लड़कियों को पराया धन, पिता के सर पर बोझ समझा जाता है| अभी भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहाँ पर ऐसी छोटी सोच है| हमारे देश में लिंगनुपात में भी बहुत अंतर है| इसलिए भारत सरकार और राज्य सरकार लड़कियों की हालत सुधारने तथा लोगों की सोच को बदलने के लिए ताकि अब कोई माँ बाप अपनी बेटी को बोझ न समझे इसके लिए नई नई योजनाएं लाते रहते हैं|
इसी कड़ी में लड़कियों की सुरक्षा एवम् आर्थिक विकास के लिए हरियाणा सरकार ने लाडली योजना की शुरुआत की है| यह योजना महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा शुरु की गयी है| लाडली योजना में अगस्त 2005 के बाद जो लड़कियां जन्मी हैं उनको ही लाडली योजना का लाभ मिल पायेगा|
लाडली योजना में हरियाणा सरकार लड़की और माँ के विकास पत्र के द्वारा 18 वर्ष तक हर वर्ष 5000 रूपए का निवेश करेगी| जिसका लाभ लड़की की उच्च पढाई या उसकी शादी में लिया जा सकता है और लड़की को माता पिता पर बोझ भी नही बनना पड़ेगा |
हरियाणा लाडली योजना पात्रता :
- लडकी का परिवार कम से कम 10 वर्षों से हरियाणा का निवासी हो
- योजना का लाभ केवल उस परिवार को मिलेगा जिसमे 2 लड़कियां होंगी
- लाडली योजना का लाभ केवल दूसरी लड़की को मिलेगा, पहली लड़की को नही
लाडली योजना के लिए जरुरी दस्तावेज :
- लाडली योजना का फॉर्म( नीचे PDF लिंक)
- दोनों लडकियों का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता, बेटियों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- माता का वोटर कार्ड
- माता का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- जाति प्रमाण पत्र अगर आरक्षण श्रेणी में आते हैं तो
- बैंक खाते की पासबुक
You may also like:
गाँव की बेटी योजना फॉर्म | Gaon Ki Beti Yojana Form
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू योजनाओं की सूची PDF 2021 / Narendra Modi Schemes List
बुढ़ापा पेंशन योजना फॉर्म | Old Age Pension Form Haryana
विधवा पेंशन योजना फॉर्म | Widow Pension Haryana Form
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना फॉर्म | Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana (PMSBY) Form
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना फॉर्म | Haryana Saksham Attendance Form
राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना फॉर्म | Rajiv Gandhi Bhumihin Nyay Yojana Form
हरियाणा लाडली योजना का PDF फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए “Download PDF” लिंक पर क्लिक करें |