कात्यायनी देवी की आरती | Katyayani Devi Aarti Hindi - Description
दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Katyayani Devi Aarti PDF in Hindi / कात्यायनी देवी की आरती PDF जिसे आप माँ कात्यायनी की पूजा करते समय गा सकते हैं। मां कात्यायनी की पूजा सुख और शांति प्रदान करने वाली होती है। धर्म के अनुसार मां कात्यायनी ने ही महिषासुर का वध किया था। पुराणों के अनुसार असुरों का संहार करने, भक्तों को अभय दान देने और देवताओं का कल्याण करने के लिए ही माता ने नौ रूप का अवतार लिया था।
नवरात्रि में हर दिन अलग-अलग माताओं की पूजा की जाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार कात्यायनी मां की पूजा मन को मजबूत करने के साथ-साथ इंद्रियों को वश में करने का काम करती हैं। धर्म के अनुसार अविवाहित व्यक्तियों के लिए मां कात्यायनी की पूजा बेहद लाभदायक होती है।
कात्यायनी देवी की आरती PDF | Katyayani Devi Aarti PDF in Hindi
जय जय अंबे जय कात्यायनी ।
जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
कई नाम हैं कई धाम हैं।
यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते।
हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।
कात्यायनी रक्षक काया की।
ग्रंथि काटे मोह माया की ।।
झूठे मोह से छुड़ानेवाली।
अपना नाम जपानेवाली।।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
हर संकट को दूर करेगी।
भंडारे भरपूर करेगी ।।
जो भी मां को भक्त पुकारे।
कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप Katyayani Devi Aarti PDF in Hindi / कात्यायनी देवी की आरती PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।