करवा चौथ व्रत कथा | Karwa Chauth Katha Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के द्वारा आप करवा चौथ व्रत कथा PDF / Karwa Chauth Vrat Katha PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं। करवा चौथ भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखती हैं तथा पूजन करती हैं। करवा चौथ व्रत के नियम अलग – अलग स्थानों के अनुसार अलग – अलग हो सकते हैं। बहुत सी जगह पर इस व्रत को निर्जला किया जाता है मतलब कि व्रत के दौरान पानी नहीं पिया जाता।
लेकिन बहुत से क्षेत्रों में इस व्रत के दौरान पानी व चाय आदि पी लिया जाता है। इसलिए आप अपने क्षेत्र के अनुसार व्रत का पालन कर सकते हैं। इस व्रत में करवा चौथ व्रत कथा का बहुत अधिक महत्व होता है। व्रत की सफलता के लिए इस व्रत कथा को पढ़ना व सुनना दोनों ही आवश्यक है तथा इस व्रत कथा के द्वारा ही हमें इस व्रत के महत्व के बारे में पता चलता है।
करवा चौथ व्रत कथा PDF / Karwa Chauth Vrat Katha PDF in Hindi
एक ब्राह्मण के सात पुत्र थे और वीरावती नाम की इकलौती पुत्री थी। सात भाइयों की अकेली बहन होने के कारण वीरावती सभी भाइयों की लाडली थी और उसे सभी भाई जान से बढ़कर प्रेम करते थे. कुछ समय बाद वीरावती का विवाह किसी ब्राह्मण युवक से हो गया। विवाह के बाद वीरावती मायके आई और फिर उसने अपनी भाभियों के साथ करवाचौथ का व्रत रखा लेकिन शाम होते-होते वह भूख से व्याकुल हो उठी।
सभी भाई खाना खाने बैठे और अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे, लेकिन बहन ने बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है और वह खाना सिर्फ चंद्रमा को देखकर उसे अर्घ्य देकर ही खा सकती है। लेकिन चंद्रमा अभी तक नहीं निकला है, इसलिए वह भूख-प्यास से व्याकुल हो उठी है। वीरावती की ये हालत उसके भाइयों से देखी नहीं गई और फिर एक भाई ने पीपल के पेड़ पर एक दीपक जलाकर चलनी की ओट में रख देता है।
दूर से देखने पर वह ऐसा लगा की चांद निकल आया है। फिर एक भाई ने आकर वीरावती को कहा कि चांद निकल आया है, तुम उसे अर्घ्य देने के बाद भोजन कर सकती हो। बहन खुशी के मारे सीढ़ियों पर चढ़कर चांद को देखा और उसे अर्घ्य देकर खाना खाने बैठ गई।उसने जैसे ही पहला टुकड़ा मुंह में डाला है तो उसे छींक आ गई। दूसरा टुकड़ा डाला तो उसमें बाल निकल आया। इसके बाद उसने जैसे ही तीसरा टुकड़ा मुंह में डालने की कोशिश की तो उसके पति की मृत्यु का समाचार उसे मिल गया।
उसकी भाभी उसे सच्चाई से अवगत कराती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं। एक बार इंद्र देव की पत्नी इंद्राणी करवाचौथ के दिन धरती पर आईं और वीरावती उनके पास गई और अपने पति की रक्षा के लिए प्रार्थना की। देवी इंद्राणी ने वीरावती को पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से करवाचौथ का व्रत करने के लिए कहा।
इस बार वीरावती पूरी श्रद्धा से करवाचौथ का व्रत रखा। उसकी श्रद्धा और भक्ति देख कर भगवान प्रसन्न हो गए और उन्होंनें वीरावती सदासुहागन का आशीर्वाद देते हुए उसके पति को जीवित कर दिया। इसके बाद से महिलाओं का करवाचौथ व्रत पर अटूट विश्वास होने लगा।
करवा चौथ व्रत सामग्री PDF / Karwa Chauth Pooja Samagri List PDF
कर्मांक | सामग्री | |
1. | करवा चौथ व्रत में पूजा के लिए आपको मिट्टी का एक करवा और उसका ढक्कन चाहिए। | |
2. | मां गौरी या चौथ माता एवं गणेश जी की मूर्ति बनाने के लिए काली या पीली मिट्ठी चाहिए। | |
3. | पानी के लिए एक लोटा | |
4. | गंगाजल | |
5. | गाय का कच्चा दूध, दही एवं देसी घी | |
6. | अगरबत्ती, रूई और एक दीपक | |
7. | अक्षत, फूल, चंदन, रोली, हल्दी और कुमकुम | |
8. | मिठाई, शहद, चीनी और उसका बूरा | |
9. | बैठने के लिए आसन | |
10. | इत्र, मिश्री, पान एवं खड़ी सुपारी | |
11. | पूजा के लिए पंचामृत | |
12. | अर्घ्य के समय छलनी | |
13. | भोग के लिए फल एवं हलवा-पूड़ी | |
14. | सुहाग सामग्री: | महावर, |
मेहंदी, | ||
बिंदी, | ||
सिंदूर, | ||
चूड़ी, | ||
कंघा, | ||
बिछुआ, | ||
चुनरी आदि। |
Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurt / करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ बृहस्पतिवार, अक्टूबर 13, 2022 को
करवा चौथ पूजा मुहूर्त – 05:54 पी एम से 07:09 पी एम
अवधि – 01 घण्टा 15 मिनट्स
करवा चौथ व्रत समय – 06:20 ए एम से 08:09 पी एम
अवधि – 13 घण्टे 49 मिनट्स
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय – 08:09 पी एम
You can also like :
- Karwa Chauth Puja vidhi in English PDF
- Karwa Chauth Katha in English PDF
- करवा चौथ माता की आरती | Karva Chauth Mata Ki Aarti Lyrics PDF in Hindi
- चौथ माता की कहानी इन हिंदी PDF | Chauth Mata Ki Katha PDF in Hindi
- करवा चौथ पूजन सामग्री लिस्ट | Karwa Chauth Pooja Items List PDF in Hindi
- करवा चौथ व्रत की कहानी | Karwa Chauth Vrat Ki Kahani PDF in Hindi
- करवा चौथ पूजा थाली सामग्री | Karwa Chauth Pooja Thali Items PDF in Hindi
You can download Karwa Chauth Vrat Katha PDF in Hindi by clicking on the following download button.