कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे के भारत के इतिहास में अनेकों बार उसे अपने शत्रुओं से लोहा लें पड़ा है किन्तु 1999 का कारगिल युद्ध एक ऐसा घटनाक्रम है जिसके द्वारा दिया हुआ घाव आज भी पीड़ित कर जाता है।
60 दिनों तक चलने वाले इस भीषण युद्ध में 559 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। साथ ही साथ 1400 से अधिक सूरवीर इस युद्ध में गंभीर रूप से घायल हुये थे। 3 मई 1999 को सीमावर्ती क्षेत्र में निवास करने वाले एक भारतीय चरवाहे ने भारतीय सेना को सूचित किया था कि कारगिल में कुछ संधिग्द पत्थरों को हटाकर छुपने का स्थान बना रहे हैं।
सूचना प्राप्त होने पर 5 मई को भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम अधिक जानकारी एकत्रित करने हेतु उस चरवाहे के बताए गए स्थान पर कारगिल पहुँची। वहाँ पहले से ही घाट लगाकर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को बंदी बना लिया तथा उनमें से 5 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी थी।
उपरोक्त घटना के पश्चात ही भीषण युद्ध आरंभ हो गया। इस युद्ध को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय नाम दिया। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान को मार गिराने हेतु इस युद्ध में मिग-27 और मिग-29 का भी प्रयोग किया गया। अंततः 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इसी दिन को हम आज भी विजय दिवस के रूप में जानते हैं।
कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF / Kargil War Martyrs List PDF in Hindi
उत्तर प्रदेश
- धर्मवीर सिंह (सिपाही) – मालूपुर (आगरा), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजीमेंट
- अनिल कुमार तोमर (सिपाही) – बावली (बागपत), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- अरविन्द सिंह (ग्रेनेडियर) – मिलक छवि (मुरादाबाद), 30 जून 1999 यूनिट-22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
- बच्चन सिंह रूहेला (लांस नायक) – पचेंदा कलां (मुजफ्फरनगर), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपुताना राइफल्स
- बलजीत सिंह (सिपाही) – नवाबगंज तोपखाना (रामपुर), 09 जुलाई 1999 यूनिट-171
- फील्ड रेजिमेंट चमन सिंह तेवतिया (नाइक) – उदयपुर (गाजियाबाद), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपुताना राइफल्स
- देवेंद्र सिंह तोमर – सूप (बागपत)
- गजपाल सिंह (सिपाही) – नगला चौधरी, पीओ: बारामाई, सादाबाद, (हाथरस) 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- गीतम सिंह (सिपाही) – कोहन, मुरसन (हाथरस), 03 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स
- जितेंद्र सिंह सोलंकी (सिपाही) – जीवन गुलियान (मेरठ), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- कांची सिंह (सिपाही) – किशवागढ़ी, पीओ: सारणपुर (बुलंदशहर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- कुमार सिंह सोगरवाल (हवलदार) – वीर चक्र बसेरी काजी (आगरा), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- नरेंद्र सिंह राठी (सिपाही) – इटावा (मुजफ्फरनगर), 02 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- नरेश सिंह सिनसिनवार (सिपाही) – छोटा बल्लभ (अलीगढ़), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- ओम प्रकाश सिंह – खैरपुर (बुलंदशहर), 1999 यूनिट
- प्रेमपाल सिंह पचाहरे (सिपाही) – खेम का बस, पचेहरा (अलीगढ़), 04 जुलाई 1999 यूनिट-09 महार रेजिमेंट
- राज सिंह मलिक (सिपाही) – खंगावली (बुलंदशहर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- राज वीर सिंह (नायब सूबेदार) – राजगाँव, पो: तेवत (अलीगढ़), 25 जुलाई 1999 यूनिट-12 जाट रेजिमेंट
- राजेंद्र सिंह धामा (सिपाही) – खेकरा (बागपत), 08 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- राम वीर सिंह चाहर (लांस नायक) – रिठौरी (आगरा), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- रविकरण सिंह (सिपाही) – नवाली, मट (मथुरा), 21.6.1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
- ऋषि पाल सिंह डागर (नाइक) – कुर्ली (बुलंदशहर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- सतीश कुमार – फूलत (मुजफ्फरनगर), 1999 यूनिट-236 बंगाल इंजी रेजिमेंट
- सत्य वीर सिंह (सिपाही) – भूटिया का नगला, पीओ: कजरौथी, सादाबाद, (हाथरस) 07 जुलाई 19 99 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- श्यामबीर सिंह चाहर (नाइक) – नगला जयराम (आगरा), 09 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- सोहनवीर सिंह (लांसनायक) – दबथवा (मेरठ), 1999 यूनिट – जाट रेजिमेंट
- सोरन सिंह कुंतल (सिपाही) – उम्मेद की नगरिया (मथुरा), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- सुबोध कुमार तोमर (सिपाही) – बौद्धपुर (मेरठ), 18 जून 1999 यूनिट-21 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स
- सुरेंद्र सिंह अहलावत (नाइक) – सैदपुर (बुलंदशहर), 12 जून 1999 यूनिट- 2 राजपुताना राइफल्स
- सुरिंदर सिंह (हवलदार) – रुधरपुर, पीओ: जटपुरा, पूरनपुर, (पीलीभीत) — 1999 यूनिट-08 सिख रेजीमेंट
- विंदरपाल सिंह- बहरामपुर (सहारनपुर), 1999 यूनिट
- यश वीर सिंह तोमर (हवलदार) – वीर चक्र सिरसाली (बागपत), 12 जून 1999 यूनिट-2 राजपुताना राइफल्स
कारगिल युद्ध राजस्थान के शहीदों की सूची PDF
- अर्जुन राम बसवाना (सिपाही) – बूढ़ी (नागौर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- बजरंग लाल नैन (सिपाही) – सुलखानिया (चुरू), 22 जून 1999 यूनिट-224 मेडियाम रेजिमेंट, 28 राष्ट्रीय राइफल्स
- बनवारी लाल बगरिया (सिपाही) – सिगडोला छोटा (सीकर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- भगवान सिंह डागुर (हवलदार) – अभौर्रा (भरतपुर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- भंवर लाल भाकर (सूबेदार)- वीर चक्र थेबारी (नागौर), 13 जून 1999 यूनिट-02 राजपुताना राइफल्स
- भीखा राम चौधरी (सिपाही) – पाटासर (बाड़मेर), 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- दया चंद जाखड़ (लांस नायक) – रहनावा (सीकर), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- गणपत सिंह ढाका (सिपाही) – सिहोत छोटी (सीकर), 27 जुलाई 1999 यूनिट-16 ग्रेनेडियर्स
- हरफुल सिंह कुल्हारी (सूबेदार) – त्रिलोकी का बस (झुंझुनू), 30 मई 1999 Unit-17 जाट रेजिमेंट
- हवा सिंह रोजरिया (सिपाही) – बासमना (झुंझुनू), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- हीरा सिंह पूर्ववंशी (सिपाही) – मुकुंदपुरा, जाट नगला (करौली), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- कालू राम जाखड़ (सिपाही) – खीरी चरण (जोधपुर), 04 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- कर्ण सिंह (सिपाही) – रायपुर, रानोथ (अलवर), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजीमेंट
- खडग सिंह (लांस नायक) – नंगली गुजरां (झुंझुनू), 06 मई 1999 यूनिट-12 जाट रेजिमेंट
- महेंद्र सिंह गोदारा (लैंस हवलदार) – सूरतपुरा (चुरू), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- मणि राम महला (हवलदार) – सीथल (झुंझुनू), 03 जुलाई 1999 यूनिट-जाट रेजिमेंट
- मूल राम बिदियासर (सिपाही) – कठौती (नागौर) 15 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- नरस्क कुमार (सिपाही) – भालोठ (झुंझुनू) 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- प्रभु राम चोटिया (नाइक) – इंदास (नागौर), 13 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
- राज कुमार पुनिया (सिपाही) – भैंसली (चुरू), 24 मई 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स)
- रामस्वरूप सिंह मुंडारिया (नाइक) – बिसाऊ (झुंझुनू), 07 जुलाई 1999 Unit-17 जाट रेजिमेंट
- रणवीर सिंह बराला (सिपाही) – मैनपुरा (झुंझुनू), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- शीश राम गिल (हवलदार) – वीर चक्र विशनपुरा (झुंझुनू), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
- शीश राम निमाड़ (सिपाही) – सेनामेडल नौरंगपुरा (चुरू), 06 जुलाई 1999 Unit-17 जाट रेजिमेंट
- श्यौदाना राम बिजारनिया (सिपाही) – हरिपुरा (सीकर), 7 जुलाई 1999 Unit-17 जाट रेजीमेंट
- सोहन सिंह सोलंकी (सावर) – महू खास (करौली), 04 अगस्त 1999 यूनिट-04 राजराइफल्स
- वेद प्रकाश (सिपाही) – मोहम्मदपुर (अलवर), 1999
- विजयपाल सिंह ढाका (सिपाही) – ढाका की ढाणी (झुंझुनू), 10 जून 1999 Unit-17 जाट रेजिमेंट
- विनोद कुमार कटेवा (लांस नायक) – हरपालू ताल (चुरू), 13 जून 1999 Unit-18 ग्रेनेडियर्स
- विनोद कुमार नागा (सिपाही) – रामपुरा (सीकर), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजीमेंट
- वीरेंद्र सिंह कुंतल – अजान (भरतपुर) 1999 यूनिट-11 राज राइफल्स
कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF – हरियाणा
- अमित वर्मा (कप्तान) बरहाई (झज्जर), 1999 यूनिट-9 महार रेजिमेंट
- आजाद सिंह (ए.कॉमडी) जाखोदा/दौलताबाद (गुड़गांव), 1999 (यूनिट-08 141 वाहिनी बीएसएफ)
- आजाद सिंह (लांस नायक) मुमताजपुर (गुड़गांव), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
- बलवान सिंह (लांस हवलदार) – सेना मेडल जिंद्रान (रोहतक), 05 जुलाई 1999 (यूनिट-17 जाट रेजिमेंट)
- भीम सिंह मलिक (नाइक) – सेना मेडल पिन्नाना (सोनीपत) 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- भीम सिंह बेनीवाल (लांस नायक) धाबी खुर्द (फतेहाबाद), 1999 यूनिट—
- धर्म वीर सिंह (सिपाही) ढकला (झज्जर), 08 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- गुलाब सिंह मान (सिपाही) बल्लाह (करनाल), 21 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- हरिओम (हवलदार) – सेना मेडल खुंगई (झज्जर), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- जय प्रकाश जून (हव) – देसलपुर (झज्जर), 1999 यूनिट—
- जसवीर सिंह (राइफलमैन) – साइमन (रोहतक), 28 जून 1999 यूनिट-2 राजपुताना राइफल्स
- कृष्ण कुमार बंदर (सिपाही) – तारकनवाली (सिरसा), 30 मई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- कृष्ण लाल कुंडू (नाइक) – टिटौली (रोहतक), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजीमेंट
- कुलदीप सिंह कलिरवाना (सिपाही) – महाराणा भिवानी, पीओ: फोगट, (भिवानी) 18 जून 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट, 5 राष्ट्रीय राइफल्स)
- लक्ष्मण सिंह (लांस हवलदार) – महलाना (सोनीपत) 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
- लीला राम – जटवारा (झज्जर), 1999 यूनिट—
- महाबीर सिंह बूरा (हवलदार) – घिराय (हिसार), 05 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- मंजीत सिंह (सिपाही) – कंसपुर (अंबाला), 1999 यूनिट-08
- सिख रेजीमेंट नरेंद्र सिंह जाखड़ (सिपाही) – मेहुवाला (फतेहाबाद), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
- राजेश जाखड़ (लांस नायक) – झाँस्वा (झज्जर), 7 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- राजकुमार मोठसारा (लंक) – रावलधी (चरखी दादरी), 13 जून 1999 (यूनिट-यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट।)
- राजवीर सिंह (लांस नायक) – लखन माजरा (रोहतक), 1999
- राजवीर सिंह श्योराण (हवलदार) – मोरी (भिवानी), 17 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- राजवीर सिंह सौरत (लांस नायक) – गढ़ी पट्टी, होडल (फरीदाबाद) 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- राम फल (नाइक) – सौल्धा (झज्जर), 1999 यूनिट-9 महार रेजीमेंट
- रणधीर सिंह कालीरामना (सूबेदार) – वीर चक्र बलकारा (भिवानी), 3 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
- रेजिमेंट रवींद्र सिंह दहिया (सिपाही) – रोहना (सोनीपत), 06 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- समंदर सिंह हुड्डा (लांस हवलदार) – सांघी (रोहतक), 03 जून 1999 यूनिट-18 ग्रेनेडियर्स
- संजीव कुमार (सिपाही) – कौलापुर (कुरुक्षेत्र), 1999 यूनिट-08 सिख रेजीमेंट
- श्रवण कुमार (लांस नायक) – रायपुर (फरीदाबाद), 31 अक्टूबर 1999 यूनिट-राजपूत रेजिमेंट
- श्याम सिंह- निलौठी (झज्जर), 1999
- सुखवीर सिंह (लांस नायक) – रुखी (सोनीपत), 1999
- सुरेंद्र सिंह – सुबाना (झज्जर), 1999
- सुरेंद्र (सिपाही) – बर्दु धीरजा (भिवानी), 07 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- सुरेश कुमार डूडी (सिपाही) – चरखी (भिवानी), 10 जुलाई 1999 यूनिट- राजपूताना राइफल्स
- सुरेश कुमार (नाइक) – मोखरा (रोहतक), 10 जुलाई 1999 यूनिट- राजपुताना राइफल्स
- सुरेश कुमार (सिपाही) – चरखी (भिवानी), 17 मई 1999 यूनिट-04 जाट रेजिमेंट
- विजय सिंह घंघास (हवलदार) – पुथार (पानीपत), 12 जून 1999 यूनिट-04 जाट रेजीमेंट
- विजय सिंह कुंडू (लांस नायक) – सुंदरपुरा (रोहतक), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- विनोद कुमार (नाइक) – जैतपुर (झज्जर), 1999
- वीरेंद्र सिंह अत्री (सिपाही) – सेना मेडल मोहना (फरीदाबाद), 06 जुलाई 1999 यूनिट-17 जाट रेजिमेंट
- पवित्र कुमार श्योराण – (सिपाही) मिलकपुर (हिसार), 09 जुलाई 1999 यूनिट-08 जाट रेजिमेंट
कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF – जम्मू और कश्मीर
- बहादुर सिंह (सूबेदार) – वीर चक्र डिगियाना (जम्मू), 11 जून 1999 यूनिट – 12 JAK लाइट इन्फैंट्री
- बलविंदर सिंह (सिपाही) – कोटली अर्जुन सिंह (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
- देवेंद्र सिंह (लांस नायक) – कोटली शाहदौला (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
- गुरदीप सिंह (सिपाही) – शेखूपुरा पलोटा (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
- गुरदीप सिंह (सिपाही) – कनारा नौटियाल (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजिमेंट
- हरदीप सिंह (सिपाही) – राजपुर कामिला (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजीमेंट
- जनवीर सिंह (सिपाही) – किरपिंड (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजीमेंट
- कुलवीर सिंह (हवलदार) – कोलपुर (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजीमेंट
- लखविंदर सिंह (सिपाही) – सारथी (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजीमेंट
- मदल लाल (हवलदार) – वीर चक्र बन तालाब (जम्मू), 5 जुलाई 1999 यूनिट – 18 ग्रेनेडियर्स
- रवैल सिंह (नाइक सूबेदार) – माखनपुरा (जम्मू), यूनिट – 8 सिख रेजीमेंट
NOTE : – उपलब्ध जानकारी के अनुसार कारगिल युद्ध के दौरान भारत के 559 से अधिक सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था, किन्तु इस पीडीएफ़ में अभी हम इतने ही नामों को ढूँढ कर सम्मिलित कर पाये हैं। इस संबंध में अन्य वीर बलिदानी सैनिकों के नाम प्राप्त होते ही उन्हें इस सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा।
आप कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सकते हैं।