जयति जय जय माँ सरस्वती वंदना PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप जयति जय जय माँ सरस्वती वंदना PDF प्राप्त कर सकते हैं। जयति जय जय माँ सरस्वती वंदना एक अत्यंत ही मधुर एवं दिव्य वंदना है जिसके गायन से देवी माँ सरस्वती जी की कृपा प्राप्त होती है। माता सरस्वती जी को हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
माता सरस्वती जी को विद्या, ज्ञान तथा शिक्षा प्रदान करने वाली देवी माँ के रूप में पूजा जाता है। जो भी व्यक्ति पूर्ण भक्ति भाव से माता की आराधना पूजा करता है उसके जीवन में कभी भी अज्ञान का अंधकार नही होता अपितु ज्ञान के प्रकाश से उसका जीवन प्रकाशमई हो जाता है तथा वह व्यक्ति उत्तम ज्ञान की प्राप्ति करता।
जयति जय जय माँ सरस्वती वंदना PDF / jJayati Jai Jai Maa Saraswati Vandana Lyrics PDF
जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी॥
जयति जय पद्मासन माता,
जयति शुभ वरदायिनी।
जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी॥
जगत का कल्याण कर माँ,
तुम हो वीणा वादिनी।
जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी॥
कमल आसन छोड़कर आ,
देख मेरी दुर्दशा मां।
जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी॥
ज्ञान की दरिया बहा दे,
हे सकल जगतारणी।
जयति जय जय माँ सरस्वती,
जयति वीणा धारिणी॥
बसंत पंचमी 2023 तारीख और समय / Vasant Panchami 2023 Date and Time Hindi
- वसन्त पञ्चमी बृहस्पतिवार, जनवरी 26, 2023 को
- वसन्त पञ्चमी सरस्वती पूजा मुहूर्त – 07:12 ए एम से 12:34 पी एम
- अवधि – 05 घण्टे 21 मिनट्स
- वसन्त पञ्चमी मध्याह्न का क्षण – 12:34 पी एम
- पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – जनवरी 25, 2023 को 12:34 पी एम बजे
- पञ्चमी तिथि समाप्त – जनवरी 26, 2023 को 10:28 ए एम बजे
जयति जय जय माँ सरस्वती वंदना PDF प्राप्त करने हेतु कृपया नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।