गुप्त नवरात्रि पूजा विधि | Gupt Navratri Puja Vidhi Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप गुप्त नवरात्रि पूजा विधि PDF / Gupt Navratri Puja Vidhi PDF प्राप्त कर सकते हैं। माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरम्भ होने वाली नवराति को गुप्त नवरात्री कहा जाता है। वर्ष 2023 में यह गुप्त नवरात्री 22 जनवरी 2023 से आरम्भ हैं। देवी माँ के भक्तों में गुप्त नवरात्री का विशेष महत्व होता है।
गुप्त नवरात्री के दौरान विधिवत देवी माँ की आराधना करने से देवी माँ भक्त के जीवन में आने वाले विभिन्न प्रकार के संकटों को हर लेती हैं तथा उसपर कृपा करके उसकी एवं उसके कुटुंब की सदैव रक्षा करती हैं। यदि आपके शत्रुओं ने आपको बहुत लम्बे समय से पीड़ित कर रखा है तो आपको गुप्त नवरात्री के दौरान भक्ति भाव से देवी माँ की पूजा – अर्चना अवश्य करनी चाहिए।
गुप्त नवरात्रि पूजा विधि / Gupt Navratri Puja Vidhi in Hindi PDF
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरना 10 महाविद्या तंत्र साधना व महाकाल की विशेष पूजा की जाती है।
- प्राचीन मान्यताओं के अुनसार गुप्त नवरात्रि में की की जाने वाली पूजा को गोपनीय रखा जाता है,
- नवरात्रि के पहले स्नान आदि से निवृत होकर 9 दिनों तक व्रत का संकल्प शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना करें
- यदि आप कलश स्थापना करते है तो सुबह शाव देवी मंत्र का जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ जरूर करें।
- देवी मां को दोनों समय लौंग और बताशे का भोग लगाएं।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान माँ को लाल रंग के पुष्प अर्पित करना सर्वोत्तम माना जाता है।
- नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक अपना खान पान औ आहार सात्विक रखें।
- इसके साथ अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन कर व्रत संपन्न करें
- गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से की गई देवी की आराधना जल्द ही फलीभूत होती है तथा व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Gupt Navratri 2023 Date and Time in Hindi
गुप्त नवरात्रि 2023 कब से कब तक |
|||
कर्मांक |
तिथि |
दस महाविद्या |
दिनाँक |
१. | प्रतिपदा | माँ काली, | 22 जनवरी 2023 |
२. | द्वितीया | तारा देवी, | 23 जनवरी 2023 |
३. | तृतीया | त्रिपुर सुंदरी, | 24 जनवरी 2023 |
४. | चतुर्थी | माँ भुवनेश्वरी, | 25 जनवरी 2023 |
५. | पंचमी | माता छिन्नमस्ता, | 26 जनवरी 2023 |
६. | षष्ठी | त्रिपुरा भैरवी, | 27 जनवरी 2023 |
७. | सप्तमी | माँ ध्रुमावती, | 28 जनवरी 2023 |
८. | अष्टमी | माँ बंगलामुखी, | 29 जनवरी 2023 |
९. | नवमी | माँ मातंगी | 30 जनवरी 2023 |
गुप्त नवरात्री में क्या करें, क्या न करें ?
- गुप्त नवरात्रि के दौरान अधिक मात्रा में सोना वर्जित है।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान बैंगनी, नीले या गहरे रंग के वस्त्र धारण न करें।
- इस दौरान भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- इन दिनों मांस-मदिरा का सेवन कदापि न करें। .
- बेड या पलंग के स्थान पर कुश की चटाई पर सोएं।
- तामसिक यानि अत्यधिक तेल व मसालेदार भोजन का सेवन भी न करें।
- गुप् नवरात्री में बाल नहीं कटवाने चाहिए
- बच्चों का मुंडन संस्कार भी गुप्त नवरात्री में वर्जित है।
- किसी भी महिला का भूल से भी अपमान न करें।
- गुप्त नवरात्रि में चमड़े से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करें।
- गुप्त नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक पति-पत्नी को ब्रह्माचर्य के नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है।
Navratri Havan Mantra in Hindi
Navratri Havan Vidhi in Hindi
Navratri Aarti in Hindi
Navratri Puja Vidhi in Hindi
Maa Brahmacharini Aarti
You can download Gupt Navratri Puja Vidhi in Hindi PDF by clicking on the following download button.