गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 PDF in Hindi

गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 Hindi PDF Download

गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 in Hindi for free using the download button.

गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 Hindi PDF Summary

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन विधि- विधान से मां गंगा की पूजा- अर्चना की जाती है। हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पावन पर्व कल यानी 20 जून को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आईं थीं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में रहकर ही मां गंगा की पूजा- अर्चना करें। आइए जानते हैं गंगा दशहरा पूजा- विधि, महत्व, मंत्र, आरती और शुभ मुहूर्त. यहाँ पर आप Ganga Dussehra 2021 Pooja Vidhi & Aarti PDF in Hindi / गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान पीडीऍफ़ हिंदी भाषा में पढ़ने को मिलेगा।

Ganga Dussehra 2021 Pooja Vidhi | गंगा दशहरा पूजा- विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं, इसलिए घर में रहकर ही नहाने के पानी में गंगा जल डालकर मां गंगा का ध्यान कर स्नान करें।
  • घर के मंदिर में गंगा जल का छिड़काव करें और दीप प्रज्वलित करें।
  • इस दिन मां गंगा का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • मां गंगा को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • इस दिन दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।
  • घर में रहकर ही मां गंगा की आरती करें।
  • मां गंगा चालीसा का पाठ करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2021 Shubh Muhurt | गंगा दशहरा मुहूर्त

  • दशमी तिथि प्रारम्भ – जून 19, 2021 को06:45 पी एम बजे
  • दशमी तिथि समाप्त -जून 20, 2021 को 04:21 पी एम बजे

इन 5 शुभ मुहूर्तों में करें मां गंगा की पूजा- अर्चना

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:03ए एम से 04:44 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:55ए एम से 12:51 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:42पी एम से 03:38 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त – 07:08पी एम से 07:32 पी एम
  • अमृत काल- 12:52पी एम से 02:21 पी एम

गंगा दशहरा का महत्व

  • इस पावन दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
  • मां गंगा की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • मां गंगा की पूजा करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2021 Aarti | मां गंगा आरती

ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।
ॐ जय गंगे माता…
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।
ॐ जय गंगे माता…
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।
ॐ जय गंगे माता…
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।
ॐ जय गंगे माता…
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।
ॐ जय गंगे माता…
ॐ जय गंगे माता…।।
मां गंगा मंत्र

  • ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप Ganga Dussehra 2021 Pooja Vidhi & Aarti PDF in Hindi / गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान पीडीऍफ़ हिंदी भाषा में डाउनलोड कर सकते हैं।

गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 pdf

गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If गंगा दशहरा पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, स्नान | Ganga Dussehra 2021 is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.