गणेश पूजन सामग्री लिस्ट | Ganesh Puja Samagri List Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए गणेश पूजन सामग्री लिस्ट PDF / Ganesh Puja Samagri List PDF in Hindi प्रदान करना जा रहे हैं। हिन्दू धर्म के प्रमुख एवं प्रसिद्ध त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्री गणेश के भक्त उनका पूजन बड़े ही भक्ति-भाव से करते हैं। भगवान श्री गणेंश ऋध्दि-सिध्दि और सौभाग्य के देवता माने जाते हैं।
गणेंश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद के शुक्लपक्ष में चतुर्थी तिथि के दिन बड़े ही धूम से मनाया जाता है। इस दिन घरों में भक्तों द्वारा गणेश जी की स्थापना की जाती है। बहुत से लोग 10 दिन के लिए स्थापना करते हैं तो बहुत से लोग 15 दिन के लिए। गणेश स्थापना विधि को सनातन हिंदू शास्त्रों में अत्यधिक कल्याणकारी माना गया है। गणेश भगवान को घर में स्थापित करने से घर में सुख, शांति एवं समृद्धि सदैव बनी रहती है।
कहा जाता है कि जो भी भक्त भगवान गणेश की स्थापना हृदयपूर्वक करते हैं उनके घर में कभी भी नकारात्मक्ता तथा गरीबी का निवास नहीं रहता। इसलिए गणपति जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। अगर आप भी अपने घर पर गणेश स्थापना करके गणेश पूजन करना चाहते हैं तो आपकी सुविधा हेतु हमने इस पोस्ट में सम्पूर्ण गणेश पूजन सामग्री लिस्ट PDF प्रारूप में उपलब्ध करवाई है जो आप सभी के लिए अत्यंत लाभकारी होगी।
गणेश पूजन सामग्री लिस्ट PDF / Ganesh Puja Samagri List in Hindi PDF
क्रमांक |
सामग्री |
1. | गणपति के प्रतिमा को स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी और बिछाने के लिए लाल आसन |
2. | भोग के लिए पंचामृत |
3. | लाल चंदन |
4. | रोली |
5. | कलश |
6. | गंगा जल |
7. | जनेऊ |
8. | चाँदी का वर्क |
9. | माला |
10. | पांच प्रकार का फल |
11. | मोदक या लड्डू |
12. | गुड |
13. | नारियल |
14. | खड़ा धन |
15. | दूब/दूर्वा |
16. | इत्र |
17. | लौंग |
18. | सुपारी |
19. | इलायची |
20. | हरे मूंग |
21. | पंचमेवा |
22. | घी का दीपक धूप |
23. | अगरबत्ती |
24. | कपूर |
नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके आप गणेश पूजन सामग्री लिस्ट PDF / Ganesh Puja Samagri List in Hindi PDF Download कर सकते हैं।