Ekadashi Vrat List 2023 Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए Ekadashi Vrat List 2023 PDF in Hindi भाषा में प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि सनातन हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत का अत्यंत ही महत्व माना गया है। एकादशी का व्रत भगवान श्री हरी विष्णु जी को समर्पित होता है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु जी की कृपा से मनुष्य के सभी पापों का भी नाश हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष में 24 एकादशी होती है। हर मास में 2 एकादशी पड़ती है पहली कृष्ण पक्ष में तथा दूसरी शुक्ल पक्ष में।
इसके अतिरिक्त हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीन वर्ष में एक अतिरिक्त माह पड़ता है जिसे अधिक मास के नाम से जानते हैं। अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इसी कारण इस साल में 24 की जगह 26 एकादशी पड़ती है। कहा जाता है कि एकादशी का व्रत करने के साथ-साथ विधिवत पूजा करने से भक्तों को सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी के साथ यह भी माना जाता है कि एकादशी के दिन विधिवत पूजा करने से श्री हरि विष्णु जी की कृपा से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
इस व्रत को विधि-विधान से करने पर व्यक्ति को अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू ज्योतिष के अनुसार चन्द्रमा की स्थिति के कारण व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है इसीलिए चंद्रमा की स्थिति को सही करने के लिए एकादशी का व्रत अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना गया है। तो भक्तों यदि आप भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा अपने जीवन में पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख के माध्यम से Ekadashi Vrat List 2023 PDF Hindi भाषा में निशुल्क प्राप्त करके प्रत्येक मास में पड़ने वाली एकादशी का पूर्ण विधि-विधान से व्रत कर सकते हैं।
Ekadashi Vrat List 2023 PDF in Hindi
दिनांक | त्यौहार |
---|---|
सोमवार, 02 जनवरी | पौष पुत्रदा एकादशी |
बुधवार, 18 जनवरी | षटतिला एकादशी |
बुधवार, 01 फरवरी | जया एकादशी |
गुरुवार, 16 फरवरी | विजया एकादशी |
शुक्रवार, 03 मार्च | आमलकी एकादशी |
शनिवार, 18 मार्च | पापमोचिनी एकादशी |
शनिवार, 01 अप्रैल | कामदा एकादशी |
रविवार, 16 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी |
सोमवार, 01 मई | मोहिनी एकादशी |
सोमवार, 15 मई | अपरा एकादशी |
बुधवार, 31 मई | निर्जला एकादशी |
बुधवार, 14 जून | योगिनी एकादशी |
गुरुवार, 29 जून | देवशयनी एकादशी |
गुरुवार, 13 जुलाई | कामिका एकादशी |
शनिवार, 29 जुलाई | पद्मिनी एकादशी |
शनिवार, 12 अगस्त | परम एकादशी |
रविवार, 27 अगस्त | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
रविवार, 10 सितंबर | अजा एकादशी |
सोमवार, 25 सितंबर | परिवर्तिनी एकादशी |
मंगलवार, 10 अक्टूबर | इन्दिरा एकादशी |
बुधवार, 25 अक्टूबर | पापांकुशा एकादशी |
गुरुवार, 09 नवंबर | रमा एकादशी |
गुरुवार, 23 नवंबर | देवुत्थान एकादशी |
शुक्रवार, 08 दिसंबर | उत्पन्ना एकादशी |
शनिवार, 23 दिसंबर | मोक्षदा एकादशी |
नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप Ekadashi Vrat List 2023 PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।