ईदगाह कहानी का सारांश लिखिए Hindi - Description
नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ईदगाह कहानी का सारांश लिखिए PDF / Eidgah Kahani Ka Saransh Likhiye PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। ईदगाह ” पाठ मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा लिखित कहानी है‚ जिसमें मुंशी प्रेमचंद जी ने एक ग्रामीण, मुस्लिम त्यौहार (ईद) को मनाने का उत्साह सभी के चेहरों से झलकता हुआ दिखाया है। इस पाठ को जब आप पूरा पढोगे तो आपको एक बहुत ही अच्छी व् खूबसूरत सी शिक्षा मिलेगी। इस पाठ में लेखक श्री मुंशी प्रेमचंद जी ने गरीब व् अमीर लोगों की खुशियों को दिखाया है।
प्रेमचंद जी ने अन्यास से अधिक नाटक , अनुवाद , बाल पुस्तकें , कहानियां व हजारों पृष्ठों के लेख , संपादाकीय , भाषण , पत्र, तथा भूमिका आदि की रचना की। जब वे सात साल के थे, तभी उनकी माता का स्वर्गवास हो गया।
ईदगाह कहानी का सारांश लिखिए PDF
ईदगाह मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित गद्य रूप में एक कहानी है। इस लेख में आप मुंशी प्रेमचंद का संक्षिप्त जीवन परिचय, पाठ का सार तथा परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन कर सकेंगे।
ईदगाह कहानी बाल मनोविज्ञान पर आधारित है , जिसमें एक बालक के इर्द-गिर्द पूरी घटना घूमती है। वह बालक अंत में बूढ़ी (दादी) स्त्री को भी अपने बालपन से बालक बना देता है।
इस कहानी में मुंशी प्रेमचंद ने हामिद नाम के बालक के माध्यम से बाल मनोविज्ञान का सूक्ष्मता से लेख लिखा है। यह कहानी अंत तक रोचक और कौतूहल उत्पन्न करता है।
ईद के अवसर पर गांव में ईदगाह जाने की तैयारियां हो रही है। सभी लोग कामकाज निपटा कर ईद के मेले में जाने की जल्दी में है। बच्चे सबसे ज्यादा खुश हैं , उन्हें गृहस्थी की चिंताओं से कोई मतलब नहीं। उन्हें तो यह भी नहीं मालूम कि उनके अब्बाजान ईद के लिए पैसों का इंतजाम करने चौधरी कायमअली के घर दौड़े जा रहे हैं। और यदि चौधरी पैसे उधार देने से मना कर दे तो वह ईद का त्यौहार नहीं मना पाएंगे। उनका यह ईद की खुशी के अवसर पर मुहर्रम जैसे मातम में बदल जाएगा। बच्चों को तो बस ईदगाह जाने की जल्दी है।
हामिद चार-पांच साल का दुबला पतला लड़का है। वह अपनी दादी अमीना के साथ रहता है। उसके माता-पिता गत वर्ष गुजर चुके हैं। परंतु उसे बताया गया है कि उसके अब्बाजान रुपए कमाने गए हैं। उसकी अम्मी जान अल्लाह मियां के घर से उसके लिए अच्छी-अच्छी चीजें लाने गई है। इसलिए हामिद आशावान है और प्रसन्न है।
You may also like:
वसीयत कहानी मालती जोशी
वसीयत कहानी in Hindi
वसीयत कहानी का सारांश
ईदगाह कहानीभीड़ में खोया आदमी | Bheed Me Khoya Aadmi
खुदा की वापसी कहानी की समीक्षा in Hindi
16 सईद की कहानी | 16 Syed Ki Kahani Book in Hindi
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप ईदगाह कहानी का सारांश लिखिए PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।