दुर्गा नवमी पूजा विधि | Durga Navami Pooja Vidhi and Mantra Hindi PDF Summary
दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आये हैं दुर्गा नवमी पूजा विधि PDF / Durga Navami Pooja Vidhi PDF in Hindi जिसमे आपको महा नवमी की पूजा विधि मंत्र सहित मिलेगी। नवरात्रि के आखिरी दिन लोग महा नवमी का व्रत रख कर माँ दुर्गा के नौवे स्वरुप की पूजा करेंगे। कल के दिन ही भक्त नव दुर्गा व्रत का उद्यापन करेंगे। माँ दुर्गा नवरात्री व्रत का उद्यापन पुरे विधि व् विधान द्वारा किया जाता हैं तथा कन्याओं को भोजन कराया जाता हैं। अष्टमी और नवमी के दिन हवन पूजन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। साथ ही लोग अपने व्रत का पारण भी करते हैं।
इस दिन माता के नौ स्वरूपों में से आखिरी स्वरूप यानी देवी सिद्धिदात्री की उपासना की जाती हैं। महा नवमी के दिन ही नवरात्र के व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन सुबह पूजा कर कन्या पूजन किया जाता है। इसके बाद व्रती स्वयं भी भोजन कर अपने व्रतों का पारण करते हैं।
दुर्गा सप्ताशी के दिन दुर्गा सप्तशती कवच का नियमित रूप से पाठ करना बहुत लाभदायी होता है। इसी तरह अष्टमी वाले दिन दुर्गा अष्टमी व्रत कथा को सुनना चाहिए। नवमी नवरात्रि का अंतिम दिन होता है इस दिन महानवमी व्रत कथा सुनकर कन्याओं(कंजकों) का पूजन कर के उनका भोग लगा कर ही व्रत को खोलना चाहिए। माँ दुर्गा को प्रशन्न करने के लिए भक्तजन विधि-विधान से दुर्गा माता का हवन भी कर सकते है। दुर्गा चालीसा का पाठ श्रद्धापूर्वक करने से करने से माता रानी बहुत प्रशन्न होती हैं।भक्त्जाओ को नौ दिन माता के भजन सुनकर और सुनाकर आनंदित रहना चाहिए। माँ दुर्गा के 108 नाम लेकर उनका ध्यान करना चाहिए और हमेशा उनका मनन करते रहना चाहिए।
दुर्गा नवमी पूजा विधि PDF | Durga Navami Pooja Vidhi PDF in Hindi
- दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह उठें, गंगाजल डालकर स्नानादि करें.
- लकड़ी के पाठ लें और उस पर लाल वस्त्र बिछाएं.
- फिर मां दुर्गा के मंत्र का जाप करते हुए उनकी प्रतिमा या फोटो स्थापित करें.
- लाल या ऊड़हल के फूल, सिंदूर, अक्षत, नैवेद्य, सिंदूर, फल, मिष्ठान आदि से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा करें.
- फिर धूप-दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और आरती भी करना न भूलें.
- इसके बाद हाथ जोड़ें और उनके समक्ष अपनी इच्छाएं रखें.
- ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
दुर्गा नवमी पूजा मंत्र PDF | Durga Navami Pooja Mantra PDF in Hindi
- सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
- शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥
- ॐ क्लींग ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती ही सा,
- बलादाकृष्य मोहय महामाया प्रयच्छति
- शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
- सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
- सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।
- गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥
- शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
- घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च॥
- देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
- रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥
- सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समन्विते।
- भयेभ्याहि नो देवि दुर्गे देवि नमोऽस्तु ते॥
- जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
- दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते॥
You May Also Like:
माँ दुर्गा के 108 नाम | Maa Durga 108 Names in Hindi
श्री दुर्गा अष्टक | Durga Ashtakam in Hindi
दुर्गा अष्टमी पूजा विधि | Durga Ashtami Puja Vidhi in Hindi
श्री दुर्गा अष्टोत्तर शतनामावली | Durga Ashtottara Shatanamavali in Hindi
दुर्गा देवी कवच | Durga Devi Kavach in Hindi
दुर्गा सप्तशती क्षमा प्रार्थना in Sanskrit
दुर्गा चालीसा आरती सहित
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप दुर्गा नवमी पूजा विधि PDF / Durga Navami Pooja Vidhi PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।