माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि | Chandraghanta Mata Ki Puja Vidhi Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि PDF / Chandraghanta Mata Ki Puja Vidhi PDF Hindi भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा – अर्चना की जाती है। माता चंद्रघंटा के पूजन से व्यक्ति के जीवन में आने वाली विभिन्न प्रकार समस्याएँ दूर हो जाती हैं। हिन्दू धार्मिक कथाओं के अनुसार शिव जी से विवाह के पश्चात माता पार्वती जी ने शिव जी के चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण कर लिया था जिसके कारण उनके चंद्रघंटा स्वरूप का प्रादुर्भाव हुआ और नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर उनका पूर्ण विधि – विधान से पूजन किया जाता है। माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि pdf प्रस्तुत लेख में दी गयी है।
माँ चंद्रघंटा की पूजा विधि PDF / Chandraghanta Mata Ki Puja Vidhi PDF in Hindi
- सर्वप्रथम स्नान आदि करके पूजन स्थल स्वच्छ कर लें।
- देवी माँ की स्थापित मूर्ति को गंगाजलन या फिर केसर और केवड़ा से स्नान कराएं।
- इसके उपरांत देवी को सुनहरे रंग के वस्त्र धारण कराएं ।
- तदोपरांत, देवी मां को कमल और पीले गुलाब की माला अर्पित करें।
- तत्पश्चात मिष्ठान, पंचामृत तथा मिश्री का भोग लगाएं।
- जो लोग दुर्गा पाठ करते हैं , वो चालीसा, स्तुति अथवा सप्तशती का पाठ करें।
- माँ चंद्रघंटा की पूजा में भक्तों को पीत वस्त्र धारण करने चाहिए।
- मां चंद्रघंटा को अपना वाहन सिंह बहुत ही प्रिय है, अतः आप सुनहरे रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनकर भी पूजा कर सकते हैं।
- मां को आपको श्वेत वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए। इनमें खीर या फिर सफेद बफी ले सकते हैं।
- आप मां को शहद का भोग लगा सकते हैं।
माँ चंद्रघंटा की आरती / Chandraghanta Mata Ki Aarti pdf
जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥
चन्द्र समाज तू शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥
मन की मालक मन भाती हो।
चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥
सुन्दर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥
हर बुधवार को तुझे ध्याये।
श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए॥
मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं॥
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगत दाता॥
कांचीपुर स्थान तुम्हारा।
कर्नाटिका में मान तुम्हारा॥
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी॥
You can download Chandraghanta Mata Ki Puja Vidhi PDF by clicking on the following download button.