माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra PDF in Hindi

माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra Hindi PDF Download

माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra in Hindi for free using the download button.

माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra Hindi PDF Summary

हिन्दू मान्यतानुसार देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में से चामुण्डा देवी प्रमुख हैं। दुर्गा सप्तशती में चामुण्डा देवी की कथा का वर्णन किया है। माना जाता है कि चामुण्डा देवी की साधना करने से मनुष्य को परम सुख की प्राप्ति होती है। जो मनुष्य माँ चामुंडा देवी की पूजा करता है जिंदगी में उसे कभी भी कोई भी दुःख या परेशानी नहीं होती वह मनुष्य अपनी पूरी जिंदगी शांति पूर्ण व्यतीत करता है। इस पोस्ट में आप माँ चामुंडा देवी मंत्र पीडीऍफ़ हिंदी / Chamunda Devi Mantra Hindi PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
हिन्दू संस्कृति में पुरातन काल से मंत्रो के जप की परंपरा चली आ रही है, हर देवी व देवता का अलग मंत्र है और हर किसी मंत्र के जप का व्यक्ति के ऊपर अलग प्रभाव पड़ता है। किन्तु कुछ मंत्र ऐसे है जिनके जप का प्रभाव काफी शक्तिशाली होता है।

माँ चामुंडा देवी मंत्र पीडीऍफ़ हिंदी | Chamunda Devi Mantra Hindi PDF

।। ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।
अर्थ – परेशानियों के अन्त के लिए :-
।। क्लीं ह्रीं ऐं चामुण्डायै विच्चे ।।
अर्थ – लक्ष्मी प्राप्ति के लिए :-
।। ओंम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।।
अर्थ – शीघ्र विवाह के लिए :-
।। क्लीं ऐं ह्रीं चामुण्डायै विच्चे ।।

  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। (Om Hem Hrem Klim Chamunday Vichhe)
  •  ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा। (Om G Hum Klim Joom sah jwalaye jawal jawal prajaval ahem hrem klim chamundai vichhe jval hm sm lm shrm fat swaha)
  •  ॐ चामुण्डायै धनं देही। (Om Chamundaye Dhanm Dehee)
  •  ॐ चामुण्डे जय जय वश्यकरि सर्व सत्वान्नम: स्वाहा।(Om Chamunde Jay Jay Vasaykari Sarv Satvanamah svaha)

ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र का अर्थ | Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Meaning
 – तीन अक्षरों से मिलकर बना है – आ, ऊ और म – यह ब्रह्माण्ड की ध्वनि है|
ऐं – महासरस्वती का बीज मंत्र
ह्रीं – महालक्ष्मी का बीज मंत्र
क्लीं – महाकाली का बीज मंत्र
चामुण्डायै विच्चै – अर्थात जो भगवती 52 शक्ति पीठो की एकाग्र शक्ति है और हमारी नाड़ियो और धमनियों को संचालित करने वाली प्राण शक्ति है, हे माँ जगदम्बा मै आपके चरणों की आराधना कर रहा हूँ| आप मुझे ज्ञान, साहस और संपत्ति दीजिये माता|
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र के लाभ | Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Mantra Benefits

नवाक्षरी मंत्र | चामुंडेश्वरी मंत्र के जप से होने वाले लाभ

जीवन में सफल होने का सबसे शक्तिशाली मंत्र, इस अत्यधिक शक्तिशाली मंत्र का जाप करने से यह मंत्र नई ऊर्जा पैदा करता है| साथ ही साथ बहुत सारे अन्य आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त होते हैं। (Om Aim Hreem Kleem Chamundaye Vichche Mantra Benefits)

भाग्य का लाभ
कहा जाता है कि बिना भाग्य के सफलता नही मिलती है| हम चाहे कितने भी कर्म, और मेहनत करे जरुरी नहीं है कि सफलता मिलेगी| सफलता के लिए साफ़ मन, मेहनत के साथ साथ भाग्य का साथ होना भी बहुत आवश्यक होता है| तो यदि आप शुद्ध मन रखकर पूरी मेहनत से अपने कार्यो को करते है तब इस मंत्र के जाप से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होना निश्चित है|

आर्थिक लाभ
जिन व्यक्तियो के ऊपर ऋण का बोझ बढ़ गया है और उन्हें उधार वापिस करने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा, आर्थिक परेशानियां बढ़ गयी है| ऐसे व्यक्ति जब इस मंत्र का जप करते है, उनको रोजगार के अवसर मिलते है और रोजगार में लाभ से वैभव की प्राप्ति होती है|
विद्यार्थी जीवन में लाभ
जिन विद्यार्थियों को पढाई में मन नहीं लग रहा है और हर समय बेफालतू के विचार मन में आते रहते है| यह मंत्र ऐसे लोगों के मन को शांत करता है जिससे एकाग्रता बढ़ती है| जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे है उनके मन को लक्ष्य पर केंद्रित करता है| मेहनत के साथ भाग्य के मिल जाने से सफलता निश्चित होती है|
जीवन में शांति का लाभ
सभी उम्र के लोगों के लिए, इस मंत्र का जाप लाभकारी हैं मंत्र जप के फलस्वरूप व्यक्ति की समस्त इच्छाओ की पूर्ति होती है जिससे व्यक्ति के अंदर सम्पूर्णता का भाव उत्तपन्न होता है| और व्यक्ति का मन जीवन में शांति आती है| परिणामस्वरूप, तनाव, अवसाद और चिंता गायब हो जाती है तथा साहस और ऊर्जा बढ़ती है|
आध्यात्मिक लाभ
इस मंत्र के नियमित जाप से कुण्डलिनी शक्ति जागृत होती है| साथ ही साथ शांत मन जीवन को पाकर व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होता है| जिससे आध्यात्मिक उन्नति होती है|
नकारात्मक ऊर्जा और ऊपरी बढाओ से छुटकारा
यदि व्यक्ति काला जादू, भूत प्रेत बाधा से परेशान है| इस मंत्र का जाप करने से उत्तपन्न होने वाली शक्ति के भय से सभी नकारात्मक शक्तियां भाग जाती है|
समाज में सम्मान
इस मंत्र के नियमित जाप से उत्तपन्न होने वाली ऊर्जा, शक्ति के प्रभाव से शत्रु भी व्यक्ति के विचारो से सहमत होने लगते है और विचारो की प्रशांसा करते है| व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है|
जीवन खुशी से भर जाता है|
जो साधक सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ इस मंत्र का जप करते हैं, उनके दिलों में एक अकथनीय आनंद का अनुभव होता हैं और उनके मन, दिमाग में हमेशा खुशियों का भाव बना रहता है|

चामुंडा देवी मंत्र जप विधि | Chamunda Devi Mantra Jap Vidhi

इस मंत्र का जाप करने के लिए स्नान के बाद, माँ दुर्गा के मूर्ति या चित्र के सामने आसान पर बैठकर, रुद्राक्ष की माला से 1 माला का प्रतिदिन जाप करना चाहिए|
वैसे तो नवाक्षरी मंत्र साधना कभी की जा सकती है लेकिन इसके लिए नवरात्री के दिनों का विशेष महत्व है क्योंकि इन दिनों में इस मंत्र के शक्ति कई गुना बढ़ जाती है|

माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra pdf

माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If माँ चामुंडा देवी मंत्र | Chamunda Devi Mantra is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.