ब्रह्मचारिणी माता की आरती | Maa Brahmacharini Mata Aarti Hindi PDF Summary
नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप ब्रह्मचारिणी माता की आरती PDF / Maa Brahmacharini Mata Aarti PDF Hindi भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माँ की पूजा-अर्चना की जाती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली।
इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। ब्रह्मचारिणी माता का स्वभाव बहुत ही समय है तथा वह तप की मुद्रा में रहती हैं। ब्रह्मचारिणी देवी का पूजन करने के पश्चात् उनकी आरती करना भी बहुत ही आवश्यक है।
नवरात्रि के समय पूजन करते समय देवी ब्रह्मचारिणी पूजन का विशेष महत्व हैं। जो व्यक्ति साधना के मार्ग पर चलना चाहते हैं, उन्हें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा अवश्य करनी चाहिए तथा माता की कृपा प्राप्त करते हुए साधना करनी चाहिए। अतः नवरात्रि के नौ दिनों तक ब्रह्मचारिणी माता की आरती PDF का नियमित गायन करें।
माँ ब्रह्मचारिणी की आरती PDF / Maa Brahmacharini Aarti PDF
जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता॥
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो॥
ब्रह्म मन्त्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सरल संसारा॥
जय गायत्री वेद की माता।
जो जन जिस दिन तुम्हें ध्याता॥
कमी कोई रहने ना पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए॥
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने॥
रद्रक्षा की माला ले कर।
जपे जो मन्त्र श्रद्धा दे कर॥
आलस छोड़ करे गुणगाना।
माँ तुम उसको सुख पहुँचाना॥
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम॥
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी॥
माँ ब्रह्मचारिणी मंत्र PDF / Maa Brahmacharini Mantra PDF
- माँ ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र
ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
Om Devi Brahmacharinyai Namah॥
- माँ ब्रह्मचारिणी वैदिक मंत्र
दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
- माँ ब्रह्मचारिणी स्तुति
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
You may also like :
- दुर्गा सप्तशती कवच हिंदी में | Durga Saptashati Kavach PDF in Hindi
- जय अम्बे गौरी आरती | Jai Ambe Gauri Aarti PDF in Hindi
- कलश स्थापना विधि मंत्र | Kalash Sthapana Vidhi PDF in Hindi
- नवरात्री पूजा विधि | Navratri Durga Puja Vidhi PDF in Hindi
- शैलपुत्री माता की आरती | Maa Shailputri Aarti PDF in Hindi
- नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट | Navratri Puja Samagri List PDF in Hindi
- माता शैलपुत्री की कथा | Shailputri Mata Ki Vrat Katha PDF in Hindi
- नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट | Navratri Puja Samagri List PDF in Hindi
- नवरात्रि सम्पूर्ण पूजन विधि PDF
- श्री दुर्गा चालीसा | Shri Durga Chalisa PDF in Hindi
- माँ दुर्गा के 108 नाम | 108 Names of Maa Durga PDF in Hindi
You can download Maa Brahmacharini Aarti PDF by clicking on the following download button.