BJP Candidate List 2022 UP Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh PDF / BJP Candidate List 2022 UP PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। सामाजिक भागीदारी की गणित और नए चेहरों के समायोजन से साफ है कि भाजपा की नजर 2022 की विजय के साथ ही नए विकल्पों के विस्तार पर भी है। विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने व अमल में लाने के लिए बनाई गई भाजपा की चुनाव समिति में 24 चेहरे हैं। इसमें चार विशेष आमंत्रित सदस्य है। इस पोस्ट से आप बड़ी आसानी से सिर्फ एक क्लिक में BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी में भाजपा की भविष्य की रणनीति और 2022 के लिए टिकट वितरण की नीति क्या होगी, इसका अक्स उसकी चुनाव समिति में साफ देखा जा सकता है। भाजपा के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे रहे कल्याण सिंह के जाने के बाद उनके बेटे राजबीर को भी चुनाव समिति में प्रतिनिधित्व मिला है।
BJP Candidate List 2022 UP PDF
यह सभी दूसरे राज्यों के हैं और प्रदेश प्रभारी या सह प्रभारी होने के नाते हिस्सेदार हैं। बचे बीस सदस्यों में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल की भूमिका भी सांगठनिक है। ऐसे में समिति के विन्यास में बचे 19 चेहरों का चयन अहम है।बचे 19 चेहरों का समीकरण देखें तो इसमें 8 पिछड़े-अति पिछड़े हैं, यानी 42 % भागीदारी। इसमें भी जाट, कुर्मी, मौर्य, लोध, शाक्य, मछुआ सहित प्रभावी संख्या वाली बिरादरियों का प्रतिनिधित्व है। तीन दलित चेहरे हैं। तीन ब्राह्मण और दो वैश्य हैं। सूत्रों का कहना है कि टिकटों में भी इन बिरादरियों की भागीदारी का स्वरूप भी कुछ ऐसा ही दिखेगा। एससी-एसटी की रिजर्व 87 सीटें हैं, जो कुल विधानसभा सीटों का 21% है। ऐसे में टिकट में इनकी भागीदारी की तस्वीर साफ है। 15% से 20% टिकट, ब्राह्मणों, इतने ही टिकट ठाकुर, वैश्य व अन्य अगड़ी जातियों को देने की तैयारी है।
वहीं 40% सीटों पर भाजपा पिछड़ों-अति पिछड़ी बिरादरी से आने वाले चेहरों को उम्मीदवार बनाएगी। चुनाव समिति की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। ब्रजेश, रेखा, बेबी रानी का बढ़ा कद चुनाव समिति के चेहरों के चयन में क्षेत्रीय समीकरण व चिंताएं भी साफ दिखी हैं। पश्चिम में जाटों की नाराजगी के बीच कर्मवीर सिंह व संजीव बालियान के रूप में दो जाट चेहरे समिति का हिस्सा हैं। धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा उस लखीमपुर जिले से आती हैं जहां, अजय मिश्र टेनी व उनके बेटे पर लगे आरोपों के बाद भाजपा के विरोध के स्वर तेज हैं। उनका कद बढ़ाकर कुर्मी बहुल क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशने पर जोर है।
BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh PDF
भाजपा के सबसे बड़े ओबीसी चेहरे रहे कल्याण सिंह के जाने के बाद उनके बेटे राजबीर को भी चुनाव समिति में प्रतिनिधित्व मिला है। इसके जरिए कल्याण की विरासत व समर्थन को संजोने पर नजर है। राजभवन से चुनावी राजनीति के लिए वापस लाई गई बेबीरानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद चुनाव समिति में लाना साफ संकेत है कि भाजपा अब तेज-तर्रार दलित चेहरा तराशने की मुहिम पर है। एसपी बघेल को भी केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद चुनावी रणनीति की मुख्यधारा में रखा गया है। कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को भी तवज्जो दी गई है।
छह साल पहले भाजपा में आए ब्रजेश पाठक खुद को पार्टी में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर स्थापित करने में जुटे हैं। मुद्दें हो या अटल की यादों को आगे बढ़ाने की कवायद दोनों पर मुखर है। इसका असर यह है कि कैबिनेट, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यपरिषद के बाद अब चुनाव समिति में भी शामिल है। जाहिर है, भाजपा समाज के अलग-अलग वर्गों की अगुवाई के लिए नए चेहरों को भी गढ़ने की ओर देख रही है, जिससे प्रतीकों की लड़ाई भी दुरुस्त रहे।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप BJP Candidate List 2022 Uttar Pradesh PDF / BJP Candidate List 2022 UP PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।