बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 PDF Hindi

बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 Hindi PDF Download

Free download PDF of बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 Hindi using the direct link provided at the bottom of the PDF description.

DMCA / REPORT COPYRIGHT

बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 Hindi - Description

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप Bihar Budget 2022-23 PDF in Hindi प्राप्त कर सकते हैं। बिहार प्रदेश का वार्षिक बजट सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के विभागों पर सरकार द्वारा खर्च किए जाने वाले वित्तीय प्रावधानों को उल्लेखित किया गया है तथा आप भी इसके द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप भी बिहार में निवास करते हैं तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित बजट का बाजार में उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं पर होने वाले प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको भी यह पीडीएफ़ फ़ाइल अवश्य डाउनलोड करनी चाहिए ताकि आप इस बजट को विस्तार से समझ सकें।

बिहार बजट 2022-23 PDF / Bihar Budget 2022-23 PDF in Hindi

  • वित्त मंत्री ने विधानमंडल में बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 फीसदी होने का अनुमान है।
  • बिहार में स्वास्थ्य सुरक्षा के मद में बजट 2022-23 के अंतर्गत 16,134 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत राज्य के बजट में सात सौ करोड़ का प्रावधान हुआ है।
  • ग्रामिणों इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं पर बजट में 29 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान रखा गया।
  • बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार विधानमंडल में बताया कि सरकार स्टूडेंट को मिट्टी जांच लैब खोलने के लिए अनुदान दे रही है। अगर बीएससी पास स्टूडेंट लैब खोलता है तो उसे पांच लाख तक अनुदान दिया जाएगा।
  • राज्य में इथेनॉल का कोटा 18.5 करोड़ लीटर से बढ़कर दोगुना यानी 36 करोड़ लीटर हो गया है।
  • ग्रामीण संपर्क योजना के लिए 220 करोड़, स्वच्छ गांव के लिए 89100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
  • शहरी क्षेत्र विकास के लिए प्रथम चरण में विभिन्न योजना के कुल 550 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

चर्चा में क्यों
28 फरवरी, 2022 को बिहार के वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वर्ष 2022-23 के लिये बजट प्रस्तुत किया।
प्रमुख बिंदु 

  • बिहार बजट 2022-23 छ: सूत्रों- स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा विभिन्न वर्गों का कल्याण पर आधारित है।
  • बजट 2022-23 से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित हैं-
    • कुल व्यय – 2,37,691,19 करोड़ रुपए
      • राजस्व व्यय – 1,91,9566.7 करोड़ रुपए
      • पूंजीगत व्यय – 45,734.52 करोड़ रुपए
    • कुल प्राप्तियाँ – 2,37,891.94 करोड़ रुपए
    • राजकोषीय घाटा- 25,885.10 करोड़ रुपए (सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.47 प्रतिशत)
  • राजकोषीय घाटे का बजट अनुमान FRBM अधिनियम की निर्धारित सीमा (2022-33 के लिये 4.0 प्रतिशत) के अंदर है।
  • वर्ष 2022-23 के लिये राज्य की आर्थिक संवृद्धि दर 9.7 प्रतिशत अनुमानित है।
  • बजट में सुशासन के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 योजना के लिये वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
    • निश्चय 1. युवा शक्ति-बिहार की प्रगति
    • निश्चय 2. सशक्त महिला, सक्षम महिला
    • निश्चय 3. हर खेत तक सिंचाई का पानी
    • निश्चय 4. स्वच्छ गाँव-समृद्ध गाँव
    • निश्चय 5. स्वच्छ शहर-विकसित शहर
    • निश्चय 6. सुलभ संपर्कता
    • निश्चय 7. सबके लिये अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा

You can download Bihar Budget 2022-23 PDF in Hindi by clicking on the following download button.

Download बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 PDF using below link

REPORT THISIf the download link of बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If बिहार बजट | Bihar Budget 2022-23 is a copyright material Report This by sending a mail at [email protected]. We will not be providing the file or link of a reported PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *