Anuprati Yojana Income Certificate PDF Summary
नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना PDF / Anuprati Yojana Income Certificate PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। राजस्थान सरकार ने यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछडा वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बी.पी.एल. परिवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम है उनके लिए शुरू की है। इस योजना की घोषणा 06 जून 2021 को राजस्थान सरकार द्वारा की गयी है और इस योजना का लाभ पाने के लिए अभी आवेदन करें। अनुप्रति योजना के लिए आवेदन लिंक इस लेख के अंत में दिया गया है।
इस योजना का उद्देश्य राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछडा वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बी.पी.एल. परिवार के छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर है, और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं की तैयारी करना चाहते है, उन सभी के लिए राजस्थान सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर, उन सभी छात्रों को प्रोत्साहित करना है।
Anuprati Yojana Income Certificate PDF – प्रोत्साहन राशि
विवरण | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि | अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि |
(Prelims Exam) प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर | 25,000 रूपये | 65,000 रूपये |
(Main Exam) मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर | 20,000 रूपये | 30,000 रूपये |
(Interview & DV) साक्षात्कार में उत्तीर्ण (अंतिम रूप से चयन) होने पर (For Final Selection) | 5,000 रूपये | 5,000 रूपये |
कुल प्रोत्साहन राशि | 50,000 रूपये | 1,00,000 रूपये |
राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना PDF – पात्रता
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 8.00 लाख (आठ लाख रुपये) से अधिक न हो।
- आवेदक राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (संयुक्त प्रतियोगी) परीक्षा में पहले से ही राजकीय सेवा में कार्यरत नहीं हो।
- अभ्यर्थी अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विशेष पिछडा वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बी.पी.एल. (राज्य बी.पी.एल. सहित) परिवार का सदस्य हो।
- अभ्यर्थी ने प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण पास कर लिया हो अथवा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले चूका हो।
- छात्र द्वारा राज्य के राजकीय इन्जीनियरिंग या मेडीकल कॉलेजों में प्रवेश हेतु कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राइज़ किये हों।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना PDF / Anuprati Yojana Income Certificate PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।