अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री | Anant Chaturdashi Puja Samagri List Hindi PDF Summary
नमस्कार मित्रों, आज इस लेख के माध्यम से हम आप सभी के लिए अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री सूची / Anant Chaturdashi Puja Samagri List PDF in Hindi प्रदान करने जा रहे हैं। अनंत चतुर्दशी का पर्व अत्यंत प्रचलित पर्व है। इस पर्व को हिन्दू धर्म में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा बड़े ही भाति-भाव से की जाती है।
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का पर्व भी मनाया जाता है। गणेश विसर्जन के पर्व को भारत में अनेकों जगह मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व को अत्यधिक धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार दस दिन का प्रसिद्ध त्योहार है। दस दिन चलने वाला गणेश उत्सव का अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी का होता है जिसे गणेश चौदस के नाम से भी जाना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री हरी विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा करने से समस्त पापों का नाश हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी को अनंत सूत्र बांधा जाता है। इसीलिए अगर आप अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री हरी विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री पीडीएफ़ को डाउनलोड करके भगवान विष्णु जी की पूजा पूर्ण विधि-विधान से अवश्य करें।
अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री / Anant Chaturdashi Puja Samagri List in Hindi PDF
क्रमांक |
अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री सूची |
---|---|
1. | हल्दी |
2. | रोली |
3. | सिंदूर |
4. | मोली (रक्षासूत्र) |
5. | कपूर |
6. | अगरबत्ती |
7. | धूपबत्ती |
8. | सुपारी |
9. | लौंग |
10. | इलायची |
11. | रूई |
12. | रूई गोलबत्ती |
13. | पंचमेवा – 5 तरह के ड्राई फ्रूट्स |
14. | शहद |
15. | जनेऊ |
16. | गंगाजल |
17. | अष्टगंध पाउडर |
18. | चंदन |
19. | अक्षत, चावल |
20. | शुद्ध घी |
21. | माचिस |
22. | दीपक |
23. | लाल कपड़ा |
24. | पीला कपड़ा |
25. | सूखा साबुत नारियल |
26. | केसर |
27. | नैवेद्य |
28. | फल |
29. | अनंत धागा |
30. | दोना पत्तल |
अनंत चतुर्दशी की पूजा कैसे करे?
अनंत चतुर्दशी के दिन व्रत करने वाली महिला को सुबह व्रत के लिए संकल्प लेना चाहिए व भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए। भगवान विष्णु के सामने 14 गांठ के अनन्त सूत्र (धागा) को रखकर भगवान विष्णु के साथ ही उसकी भी पूजा करनी चाहिए। पूजा में रोली, मोली, चंदन, फूल, अगरबत्ती, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग) आदि का प्रयोग करना चाहिए और प्रत्येक को समर्पित करते समय “ऊँ अनन्ताय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
पूजा के बाद यह प्रार्थना करें- नमस्ते देवदेवेशे नमस्ते धरणीधर। नमस्ते सर्वनागेंद्र नमस्ते पुरुषोत्तम।। न्यूनातिरिक्तानि परिस्फुटानि। यानीह कर्माणि मया कृतानि।। सर्वाणि चैतानि मम क्षमस्व। प्रयाहि तुष्ट: पुनरागमाय।। दाता च विष्णुर्भगवाननन्त:। प्रतिग्रहीता च स एव विष्णु:।। तस्मात्तवया सर्वमिदं ततं च। प्रसीद देवेश वरान् ददस्व।।
प्रार्थना के बाद कथा सुनें तथा रक्षासूत्र पुरुष दाएं हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांध लें। रक्षासूत्र बांधते समय इस मंत्र का जाप करें – अनन्तसंसारमहासमुद्रे मग्नान् समभ्युद्धर वासुदेव। अनन्तरूपे विनियोजितात्मामाह्यनन्तरूपाय नमोनमस्ते।।
इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर व दान देने के बाद स्वयं भोजन करें। इस दिन नमक रहित भोजन करना चाहिए। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें। व्रत न कर पाएं तो इस उपाय से भी भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
अनंत चतुर्दशी पूजा सामग्री PDF / Anant Chaturdashi Puja Samagri List PDF in Hindi Downlaod करने के लिए नीचे दिये गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।