अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi PDF Hindi

अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi Hindi PDF Download

Free download PDF of अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi Hindi using the direct link provided at the bottom of the PDF description.

DMCA / REPORT COPYRIGHT

अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi Hindi - Description

नमस्कार पाठकों, इस लेख के द्वारा आप अहोई अष्टमी पूजा विधि PDF / Ahoi Ashtami Puja Vidhi PDF in Hindi प्राप्त कर सकते हैं। अहोई अष्टमी का व्रत अथवा किसी भी प्रकार का व्रत जब तक सम्पूर्ण विधि – विधान से न किया जाए तब तक निश्चित परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। अतः व्रत करने से पूर्व उससे सम्बंधित नियम व विधि को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए पूजा के दौरान कोई भी गलती न हो सके।

अहोई अष्टमी व्रत की परम्परा बहुत समय से चली आ रही है। इस व्रत के परिणामस्वरुप बालक दीर्घायु तथा स्वस्थ रहता है। यह व्रत विशेषतः माताएं अपने पुत्र के लिए रखती हैं। इस व्रत में रात्रिकाल में तारों को करवा से अर्घ्य दिया जाता है तथा बालक के लिए मंगल कामना की जाती है। यदि आप भी इस व्रत का पालन कर रहे हैं तो उसकी विधि यहाँ से पढ़ें।

अहोई अष्टमी पूजन विधि PDF / Ahoi Ashtami Vrat Pujan Vidhi PDF in Hindi

  • इस दिन माताओं अथवा महिलाओं को सूर्योदय से पूर्व स्नान करके व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए।
  • अहोई माता की पूजा के लिए दीवार या कागज पर गेरू से अहोई माता का चित्र बनाना चाहिए।
  • माता का पूजना संध्याकाल में करें।
  • पूजा के लिए अहोई माता के चित्र के सामने एक चौकी रखकर उस पर जल से भरा कलश स्थापित करें।
  • रोली-चावल से अहोई माता की पूजा करें।
  • अहोई माता को भोग लगाने के लिए महिलाएं दही, आटा, चीनी या गुड़ मिला कर मीठे पुए बनायें।
  • कहीं-कहीं आटे के हलवे का भी भोग लगाया जाता है।
  • रोली से कलश पर स्वास्तिक बनाया जाता है।
  • सात टीके लगाए जाते हैं और फिर हाथों में गेहूं के सात दाने ले कर महिलाएं, माताएं अहोई व्रत कथा को पढ़ें व सुनें।
  • पूजा व व्रत कथा सुनने के बाद कलश के जल से तारों को अर्घ्य अर्पित करें।
  • अहोई माता की विधिवत पूजा करने के बाद स्याहु माला धारण की जाती है।
  • स्याहु की माला में चांदी की मोती और अहोई माता की लॉकेट होती है।
  • पूजा के बाद महिलाएं बायना निकालती हैं और अपनी सास या पंडित को देकर आशीर्वाद लेती हैं।
  • पूजन के अंत में पारण किया जाता है।

अहोई अष्टमी पूजा सामग्री PDF / Ahoi Ashtami Puja Samagri List PDF

कर्मांक सामग्री
1. अहोई माता मूर्ति/चित्र
2. स्याहु माला
3. दीपक करवा
4. पूजा रोली
5. अक्षत
6. तिलक के लिए रोली
7. दूब
8. कलावा
9. पुत्रों को देने के लिए श्रीफल माता को चढ़ावे के लिए श्रृंगार का सामान बयाना
10. सात्विक भोजन
11. चौदह पूरी और आठ पुओं का भोग
12. चावल की कटोरी,
13. मूली
14. सिंघाड़े
15. फल
16. खीर
17. दूध व भात
18. वस्त्र
19. बयाना में देने के लिए नेग (पैसे)

You may also like :

You can download अहोई अष्टमी पूजा विधि PDF / Ahoi Ashtami Puja Vidhi PDF in Hindi by clicking on the following download button.

Download अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi PDF using below link

REPORT THISIf the download link of अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If अहोई अष्टमी व्रत पूजा विधि | Ahoi Ashtami Puja Vidhi is a copyright material Report This by sending a mail at [email protected]. We will not be providing the file or link of a reported PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *