अहोई अष्टमी कैलेंडर 2021 | Ahoi Ashtami Calendar 2021 Hindi - Description
नमस्कार दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हम आपको अहोई अष्टमी कैलेंडर 2021 PDF / Ahoi Ashtami Calendar 2021 PDF in Hindi के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। अहोई अष्टमी व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन अहोई माता (पार्वती) की पूजा की जाती है। इस बार 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले पति-पत्नी भी अहोई भी अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत संतान की सुरक्षा और लंबी आयु के लिए रखा जाता है।
माताएं अपनी संतान के लिए यह व्रत करती हैं, इसलिए जिवितपुत्रिका की तरह ही इस व्रत का भी बहुत महत्व माना गया है। मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत करने से और कथा सुनने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है।
अहोई अष्टमी कैलेंडर 2021 PDF | Ahoi Ashtami Calendar 2021 PDF in Hindi
अहोई अष्टमी व्रत को लेकर मान्यता है कि नियमों का पालन किए बिना यह व्रत पूरा नहीं हता है। इसलिए अहोई अष्टमी व्रत नियम का जानना और उनका पालन करना जरूरी होता है। यह व्रत प्रमुख रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
अहोई अष्टमी व्रत के नियम PDF
- अहोई अष्टमी व्रत में तांबे के लोटे से अर्घ्य नहीं दिया जाता है। इस दिन तांबे के लोटे को अशुद्ध मानते हैं। कहते हैं कि अगर कोई व्रती महिला तांबे के लोटे से अर्घ्य देती है तो उसके व्रत का फल नष्ट हो जाता है।
- इस दिन तारों को अर्घ्य दिया जाता है। कहते हैं कि जिस तरह से करवा चौथ में चंद्रमा को अर्घ्य देने से व्रत पूर्ण होता है, उसी तरह अहोई अष्टमी में तारों को अर्घ्य देकर ही व्रत पूर्ण मानते हैं।
- अहोई अष्टमी का व्रत निर्जला रखा जाता है। कहते हैं कि जो महिला निर्जला अहोई अष्टमी व्रत करती है, उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- अहोई अष्टमी के व्रत में नया करवा नहीं लिया जाता है। कहते हैं कि इस व्रत में करवा चौथ के करवे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- यह व्रत संतान की खुशहाली के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि अहोई अष्टमी के दिन बच्चों को न ही मारें और ना ही उन्हें अपशब्द बोलें।
- कहते हैं कि अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली महिला को दिन में नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से पूजा-पाठ का फल नष्ट हो जाता है।
- मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन घर में पोंछा नहीं लगाना चाहिए।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप अहोई अष्टमी कैलेंडर 2021 PDF / Ahoi Ashtami Calendar 2021 PDF in Hindi मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।