अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम Hindi - Description
नमस्कार मित्रों, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम PDF के लिए डाउनलोड लिंक दे रहे हैं। अच्युतम केशवम एक भक्ति भजन है जो कृष्णा के लिए गाया जाता है। ये विभिन्न विष्णु पूजा और रामायण पाठ, सुंदरकांड, विजयदशमी, रामचरितमानस, अखंड रामायण आदि में गया जाना वाला प्रमुख भजन है। इन पंक्तियों में भगवान् श्री कृष्ण जो विष्णु जी के अवतार हैं उनको उनकी लीलाओं के आधार पर विभिन्न नामों से पुकारा गया है। श्री कृष्ण को ही अच्युत कहा गया है जो अपने स्थान पर अटल है, च्युत नहीं हुआ है। केशव, कृष्ण राम नारायण का अर्थ भगवान् श्री विष्णु जी हैं क्योंकि कृष्ण और राम उन्ही के अवतार हैं। केशव को (श्री कृष्णा) केशव का अर्थ भगवान श्री कृष्ण जी से लिया जाता है। एक तो भगवान् श्री कृष्ण जी के बाल घुंघराले थे और दूसरा उन्होंने “केशी” राक्षश का वध किया था इसी लिए भगवान् कृष्ण को “केशव” कहा गया है।
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम PDF
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम।
कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं।
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं।
कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं।
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं।
नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो।
याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी।
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम।
राम नारायणं जानकी बल्लभम।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम PDF मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।