15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech PDF in Hindi

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech Hindi PDF Download

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech in Hindi PDF download link is given at the bottom of this article. You can direct download PDF of 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech in Hindi for free using the download button.

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech Hindi PDF Summary

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 / 15 August Independence Day Speech PDF in Hindi जिसमे आपको 15 अगस्त के बहुत अच्छे-अच्छे भाषण पढ़ने को मिलेंगे। 15 अगस्त 2021 को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। यह दिन आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेजों में भाषण आदि का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस में मौके पर अगर आप अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं।
स्वतंत्रता दिवस भारत के हर नागरिक के लिए एक बहुत ही ख़ास दिन होता है। इस दिन पर बहुत से लोग ध्वजा रोपण करके तिरंगे की शान को और भी उच्चा करते है| इस दिन पर भारत के प्रधान मंत्री दिल्ली के लाल किले पर जाकर द्वाजारोपण करते है।

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | 15 August Independence Day Speech in Hindi PDF

आदरणीय अतिथि महोदय, आदरणीय प्रधानाचार्यजी, सभी अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते ही है कि आज हम यहाँ पर अपने देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ/देती हूँ। 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। भारत देश वर्ष 1857- वर्ष 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम लड़ने के पश्चात ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त वर्ष 1947 को मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। तभी से भारतवासी इस दिन को “स्वतंत्रता दिवस” के रूप में बहुत सी धूम-धाम और हर्षोउल्लास से मनाते है।
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनकी जिंदगी में मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब है वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है !!
स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत तब से हुई जब मंगल पांडे नामक क्रांतिकारी को ब्रिटिश शासन के अंग्रेज अधिकारी ने गोली मारी थी। तभी से सम्पूर्ण भारत देशवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई। हमे और हमारे देश को ब्रिटिशों से यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है। देश की आजादी पाने के लिए बहुत से क्रांतिकारी सेनानियों ने बलिदान दिया जैसे कि- महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपत राय और खुदीराम बोस आदि। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन चलाया और कई बार तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। क्योकि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत देश को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाना था और काफी अत्याचार सहने और संघर्ष करने के पश्चात फलस्वरूप वे सफल भी हुए। स्वतंत्रता सेनानिओं के लिए कुछ लाइनें कहना चाहुँगी/चाहुँगा –
नमन है उन वीरों को जिन्होंने इस देश को बचाया,
गुलामी की मजबूत बेड़ियों को,
अपने बलिदान के रक्त से पिघलाया,
और भारत माँ को आजाद है कराया।
15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। इसी दिन देश के आजाद होने पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर झंडा फहराया था। तभी से प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल लिखे पर झंडा फहराते है, राष्ट्रगान गाते है और सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों से श्रद्धांजलि दी जाती है। देश के प्रधानमंत्री हर साल देशवासियों को अपने भाषण के द्वारा सम्बोधित करते है और सेना द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी भारतवासियों के मन में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ पूर्ण जोश रहता है। आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी विद्यालय, कॉलिज, संस्थान, बाजार, कार्यालय और कारखाने आदि बंद रहते है। इस दिन सरकारी छुट्टी होती है। जगह-जगह पर झंडा फहराया जाता है। स्कूलों, कॉलिजों आदि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी छात्र-छात्राएं भाग लेते है और देशभक्ति के गीत गाते है, कोई कविता सुनाता है तो कोई सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य करते है।
15 August भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार है। स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है। चाहे हमे इसके लिए अपने प्राणों का त्याग क्यों न करना पड़ें। इस प्रकार हम स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूर्ण उत्साह, उमंग और जोश के साथ मनाते है और राष्ट्र की स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते है। जाते-जाते मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी/चाहूंगा कि –
भूल न जाना भारत माँ के सपूतों का बलिदान,
इस दिन ले लिए जो हुए थे हँसकर कुर्बान,
आजादी की खुशियाँ मनाकर लो शपथ ये कि,
बनाएंगे देश भारत को और भी महान।
जय हिन्द !………. जय भारत !……..
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के आप 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 / 15 August Independence Day Speech PDF in Hindi डाउनलोड कर सकते हैं।

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech pdf

15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech PDF Download Link

REPORT THISIf the download link of 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में PDF 2022 | Independence Day Speech is a copyright material Report This. We will not be providing its PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published.