12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place PDF Hindi

12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place Hindi PDF Download

Free download PDF of 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place Hindi using the direct link provided at the bottom of the PDF description.

DMCA / REPORT COPYRIGHT

12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place Hindi - Description

नमस्कार पाठकों, इस लेख के माध्यम से आप 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची pdf / 12 Jyotirling Name and Place PDF Hindi भाषा में प्राप्त कर सकते हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रमुख दिव्य ज्योतिर्लिंगों को द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। यदि आप भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के भक्त हैं तो आपको भी द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

हिन्दू धर्म ग्रन्थों में भगवान शिव की असीम महिमा का वर्णन प्राप्त होता है। भगवान शिव के पूजन से व्यक्ति को निर्भयता प्राप्त होती है। भगवान शिव को आदियोगी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि न ही उनका कोई उद्गम है और न ही कोई अंत। हम आशा करते हैं यहाँ दी गयी 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची pdf आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।

12 Jyotirling Name and Place PDF / 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची PDF

1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात):- गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यहां पर देवताओं द्वारा बनवाया गया एक पवित्र कुंड भी है, जिसे सोमकुण्ड या पापनाशक-तीर्थ कहते हैं।
2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (आंध्र प्रदेश) : – मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है।
3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश) :- मध्य प्रदेश स्थित के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन होने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है।
4. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तराखंड):- केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में हिमालय की केदार नामक चोटी पर स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
5. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (मध्य प्रदेश):- मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में शिव का यह पावन धाम स्थित है। इंदौर शहर के पास जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है।
6. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र):- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है।
7. बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (उत्तर प्रदेश):- बाबा विश्वनाथ का यह ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी माने जाने वाली वाराणसी शहर में स्थित है।
8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र):- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के निकट ब्रह्मागिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरू होती है।
9. वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग (झारखंड):- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड प्रांत के संथाल परगना में जसीडीह रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है। धार्मिक पुराणों में शिव के इस पावन धाम को चिताभूमि कहा गया है।
10. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (गुजरात):- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका के करीब स्थित है। धार्मिक पुराणों में भगवान शिव को नागों का देवता बताया गया है और नागेश्वर का अर्थ होता है नागों का ईश्वर। द्वारका पुरी से नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी 17 मील की है।
11. रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंग (तमिलनाडु):- भगवान शिव का यह ग्यारहवां ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु के रामनाथम नामक स्थान में स्थित है। रामेश्वरतीर्थ को ही सेतुबंध तीर्थ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान श्री राम द्वारा स्थापित किए जाने के कारण इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम का नाम रामेश्वरम दिया गया है।
12. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग (महाराष्ट्र):- घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के संभाजीनगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। इस स्थान को ‘शिवालय’ भी कहा जाता है।

You can download 12 Jyotirling Name and Place PDF Hindi by clicking on the following download button.

Download 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place PDF using below link

REPORT THISIf the download link of 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place PDF is not working or you feel any other problem with it, please Leave a Comment / Feedback. If 12 ज्योतिर्लिंग नाम और स्थान सूची | 12 Jyotirling Name and Place is a copyright material Report This by sending a mail at [email protected]. We will not be providing the file or link of a reported PDF or any source for downloading at any cost.

RELATED PDF FILES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *